दिल्ली सरकार का सोमवार को विधानसभा में पेश किया जाने वाला वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 'रामराज्य' की अवधारणा पर आधारित होने की संभावना है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के सूत्रों ने रविवार को कहा कि चुनावी वर्ष में बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ होने की संभावना है,
एक सूत्र ने कहा, "इस बार बजट 'रामराज्य' की अवधारणा पर आधारित होने की संभावना है. यह आप सरकार का 10वां बजट होगा. बजट में राम के सिद्धांतों के अनुरूप समाज के हर वर्ग के लिए प्रावधान किए जाएंगे." लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अक्सर 'रामराज्य' की अवधारणा के बारे में बात करते रहे हैं. अपने गणतंत्र दिवस भाषण में उन्होंने कहा था कि आप सरकार ने 'रामराज्य' के 10 सिद्धांतों को अपनाया है और लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, मुफ्त बिजली और पानी प्रदान करने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है.
पिछले साल मार्च में कैबिनेट में शामिल होने के बाद दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी अपना पहला बजट पेश करेंगी. सरकार अनधिकृत कॉलोनियों में विभिन्न पहल के लिए बजट में 1,000 करोड़ रुपये आवंटित कर सकती है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली के बजट से पहले वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया आर्थिक सर्वे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं