राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल के परिसर में स्थित 16 जेलों में कैदियों की गतिविधियों की निगरानी करने के लिए सात हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इनमें जेल नंबर तीन की वह बैरक भी शामिल है जिसमें गैंगस्टर अंकित गुर्जर की मौत हुई थी और उसके तीन गवाह की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अदालत ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया था. इस संबंध में तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि जेल में कैदियों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक जेल नंबर तीन में आए दिन कैदियों के बीच हिंसा और अंकित गुर्जर की मौत के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम लोक निर्माण विभाग के शुरू किया था. बताया गया कि जेल नंबर एक तथा दो में 630 तथा 608 सीसीटीवी लगाए गए हैं, जबकि जेल नंबर तीन में अब तक 757 कैमरे लग चुके हैं. तिहाड़ की नौ जेल में से सबसे अधिक कैमरे जेल आठ व नौ में लगाए गए हैं. यह दोनों जेल एक ही परिसर में हैं यहां 973 सीसीटीवी हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
जेल नंबर दस रोहिणी जेल में 504 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. यहां भी बाहरी दिल्ली के कई गैंगस्टर बंद हैं. जेल प्रशासन ने बताया कि मंडोली जेल नंबर 11 से लेकर 16 में कुल 1869 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इस तरह तिहाड़, रोहिणी और मंडोली की 16 जेलों में 7069 सीसीटीवी लगाए गए हैं.
200 करोड़ रंगदारी केस : तिहाड़ जेल से ही जैकलीन को कॉल करता था सुकेश, ऐसे बनाया था उन्हें टारगेट
रोहिणी कोर्ट शूटआउट के बाद जेलों को अलर्ट पर रखा गया है
रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी के बाद तिहाड़ जेल की तीनों जेलों को अलर्ट पर रखा गया है. जिसमें तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल शामिल हैं. जेल में गैंगवार की आशंका के चलते तिहाड़ जेल प्रशासन ने सभी जेलों को खास अलर्ट पर रखा है. तिहाड़ की जेलों में कई कुख्यात गैंगस्टर बंद हैं, जिसे देखते हुए जेल प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है. शुक्रवार को रोहिणी कोर्ट में घुसकर टिल्लू गैंग के बदमाशों ने गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी को गोली मार दी थी.
तिहाड़ की तीनों जेल में कई कुख्यात गैंगस्टर बंद हैं. जिसमें लॉरेंस बिश्नोई, टिल्लू, हाशिम बाबा, संपत नेहरा, नीरज बवानिया, नासिर, धेन्नु, अनिल भाटी ( सुंदर भाटी का भतीजा), रवि गंगवार, रोहित चौधरी, राशिद केबल वाला, अशोक प्रधान (गोगी का खास), रोहित मुई (सोनीपत का रहने वाला) शामिल हैं.
Video : तिहाड़ जेल से भागने की साजिश रच रहे गोगी गैंग के गुर्गे, जेल में बढ़ी सुरक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं