दिल्ली-एनसीआर में आज मॉनसून की पहली बारिश (Delhi NCR Rain) के बाद ही जगह-जगह पानी भर गया. दिल्ली के पॉश लोदी एस्टेट से लेकर संगम विहार जैसे इलाकों तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. लोधी एस्टेट वह इलाका है, जहां पर वीवीआईपी रहते हैं. बारिश की वजह से समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव (SP MP Ramgopal Yadav) के बंगले के बाहर भी करीब-करीब घुटनों तक पानी जमा भरा हुआ है. दूसरी तरफ संसद सत्र चल रहा है. उनको देखकर लग रहा था कि वह संसद भवन जाने की तैयारी में थे. लेकिन इसके लिए सपा नेता को संसद पहुंचने के लिए अपने आवास से निकलकर कार तक जाना था, लेकिन पानी की वजह से वह वहां तक जाना संभव ही नहीं था.
सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली जैकेट पहने सपा नेता ने अपना पायजामा पैरों पर ऊपर चढ़ाया और जैसे-तैसे अपने घर के बाहर तो निकल आए लेकिन कश्मकश ये कि आखिर कार तक जाएं कैसे. राम गोपाल यादव को उनकी कार तक पहुंचाने में वहां मौजूद उनके स्टाफ ने काफी मदद की. एक शख्स ने उनका बैग पकड़ा. दो लोगों ने उनको पकड़कर बाउंड्री पार करवाई. लेकिन वहां भी आलम ये था कि पानी बहुत ज्यादा भरा हुआ था. इसके बाद दो लोगों ने नेताजी को उठाकर उनकी गाड़ी तक पहुंचाया. तब जाकर नेताजी वहां से बाहर निकल सके.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH भारी बारिश के कारण समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के आवास के बाहर का इलाका जलमग्न हो गया। राम गोपाल यादव को उनकी गाड़ी तक दो लोगों द्वारा उठाकर पहुंचाया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
रामगोपाल यादव ने कहा, "NDMC तैयार नहीं रहता है, इस बारकाफी देर से बारिश हुई है लेकिन फिर भी नाले साफ नहीं… pic.twitter.com/gyFllcgkIi
इस दौरान सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि इस बार तो बारिश काफी देर से हुई है. लेकिन नाले फिर भी साफ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि NDMC तैयार नहीं रहता है.

बता दें कि दिल्ली में तड़के 3 बजे से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जो करीब 6.30 बजे तक जारी रही. उसके बाद भी हल्की बूंदाबांदी होती रही.

लगातार हुई मूसलाधार बारिश की वजह से राजधानी के ज्यादातर इलाकों में इतना पानी भर गया कि इंसान तो क्या गाड़ियों का निकल पाना भी संभव नहीं था. कई लोगों के वाहन तो पानी में फंसकर बंद हो गए. जिसके बाद लोगों को गंदे पानी में उतकर धक्का लगाना पड़ा.

नोएडा हो या गुरुग्राम हर जगह पर पानी ही पानी नजर आ रहा है. वहीं बारिश और जलभराव की वजह से दिल्ली और गुरुग्राम में लंबा जाम लगा हुआ है. लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक जाने में घंटों लग रहे हैं. सड़कों पर गाड़ियां मानों रेंग-रंगकर चल रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं