विज्ञापन

दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की डिमांड, 9 हजार मेगावाट का आंकड़ा जाएगा पार?

राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की डिमांड में काफी तेजी से बढ़ी है. दिल्ली में बिजली की डिमांड 8 हजार मेगावाट के आंकड़े को पार कर चुकी है.

दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की डिमांड, 9 हजार मेगावाट का आंकड़ा जाएगा पार?
दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग
नई दिल्ली:

लगातार बढ़ती गर्मी के कारण राजधानी दिल्ली में बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है. पिछले दो दिनों से राजधानी दिल्ली में लगातार 8 हजार मेगावाट बिजली की मांग बनी हुई है. ऐसा पहली बार हुआ है कि मई के पहले 21 दिनों में राजधानी में बिजली की इतनी ज्यादा डिमांड आई हो. 

दिल्ली में आज बिजली की डिमांड 8,231 मेगावाट पहुंच गई है. गौरतलब है कि सोमवार को भी राजधानी में बिजली की मांग 7,542 मेगावाट तक पहुंच गई थी. ये इस गर्मी में सबसे ज्यादा स्तर था. पिछले हफ्ते को राजधानी का तापमान भी 43.4 डिग्री सेल्सियस तक ही था. अब अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है. 

दिल्ली के ‘स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर' के वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को शाम चार बजकर पांच मिनट पर अधिकतम बिजली मांग 7,542 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि रविवार को यह 7,094 मेगावाट थी. इस वर्ष दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 9,000 मेगावाट को पार करने का अनुमान है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Heatwave, Delhi Power Demand, Delhi Electricity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com