न्यूज़क्लिक (Newsclick) से जुड़े यूएपीए (UAPA) मामले में गौतम नवलखा से मुंबई जाकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ करेगी. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये पूछताछ गौतम नवलखा के मुंबई स्थित घर में होगी. स्पेशल सेल के एक एसीपी रेंक के अफसर गौतम नवलखा से पूछताछ करेंगे.
चीन से हुई फंडिंग को लेकर पूछताछ
गौतम नवलखा से ये पूछताछ चीन से हुई फंडिंग और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से आईएसआई (ISI) कनेक्शन को लेकर की जाएगी. सैयद गुलाम नबी फाई से रिश्ते को लेकर भी पूछताछ होगी. सैयद गुलाम को एफबीआई (FBI) भी गिरफ्तार कर चुकी है. यह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है और फिलहाल अमेरिका में रहता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में भी नवलखा का नाम
गौतम नवलखा का नाम भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में भी आ चुका है. इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है और जिसमें लम्बे वक्त से नवलखा हाउस अरेस्ट हैं. इसी मामले में बीते हफ्ते ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट और सबरंग इंडिया मीडिया हाउस की कोएडिटर तीस्ता सीतलवाड़ और उनके पति जावेद आनंद से भी स्पेशल सेल की टीम ने मुंबई में पूछताछ की थी. हाल ही में न्यूज़क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था.
बता दें कि नवलखा और अन्य के खिलाफ मामला मूल रूप से 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों से संबंधित था. शुरू में मामले की जांच करने वाली पुणे पुलिस ने दावा किया था कि सम्मेलन को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था और भाषणों के कारण अगले दिन पुणे जिले में कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास जातीय हिंसा भड़क उठी.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं