दिल्ली के सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) पर किसान आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) पर जानलेवा हमला किया. मंगलवार रात 8 बजे हरप्रीत सिंह नाम के प्रदर्शनकारी ने तलवार के बल पर पहले दिल्ली पुलिस के एक जवान की कार छीन ली, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया तो वो मुकरबा चौक पर कार छोड़कर एक स्कूटी लेकर फिर भाग खड़ा हुआ.
इस दौरान पुलिस बल जिसमें SHO समयपुर बादली आशीष दुबे अपने बाकी स्टाफ के साथ जब इसका पीछा कर रहे थे तो उसी दौरान इस शख्स ने SHO आशीष दुबे पर तलवार के हमला कर दिया.तलवार के हमले में SHO की जान बाल-बाल बची है. उनकी उंगली और गर्दन में चोट लगी है. उन्हें रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जिसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पहला मुकदमा लूट का, दूसरा 307 यानी हत्या के प्रयास का दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कोई नशा भी किया हुआ था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं