दिल्ली पुलिस ने महिपालपुर (Mahipalpur) के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में होटल के मैनेजर समेत 14 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है. जिसमें से 7 लड़कियां तीन कस्टमर और होटल का स्टाफ शामिल है. इस मामले में पुलिस ने एक कार भी बरामद की है जिससे लड़कियों को लाया ले जाया जाता था. दरअसल दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि महिपालपुर इलाके में एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है जिसके बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में छापेमारी की तैयारी की.
जिसके बाद महिपालपुर के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की जहां से 7 लड़किया, सेक्स रैकेट के सरगना और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार रैकेट चलाने के लिए होटल के मैनेजर को भी बाकायदा कमीशन दिया जाता था. इस मामले में महावीर नाम के एक ब्रोकर को भी गिरफ्तार किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूछताछ करने पर पता चला कि होटल का मैनेजर सुरेंद्र ग्राहकों के लालच में देह व्यापार करवा रहा था. सेक्स रैकेट के लिए होटल के कमरे बुक किए जाते थे. सर्विस बॉय ब्रोकर महावीर सिंह लड़कियों को ड्राइवर के साथ होटल में लाता था. मैनेजर की डिमांड पर सरगना होटल में लड़कियों को मुहैया कराता था और उससे कमीशन लेता था. ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए फोटो दिखाकर लड़कियों में से चुनने का विकल्प दिया जाता था. फिलहाल पुलिस ने होटल को सील कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : दिल्ली के पॉश इलाके में बड़ी लूट, 4 करोड़ के गहने लेकर भागे बदमाश
दिल्ली : सोनिया विहार में प्रापर्टी विवाद पर बुजुर्गों पर जमकर चले लाठी-डंडे, वारदात का वीडियो वायरल
जमानत पर चल रहे दुष्कर्म आरोपी ने अदालत की छठी मंजिल से लगायी छलांग, हुई मौत
इसे भी देखें :कैमरे में कैद डबल मर्डर और खुदकुशी, मां-बेटी को गोली मारकर जान दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं