देश की राजधानी दिल्ली में एक दुस्साहस भरी वारदात सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने पॉश इलाके में एक बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाया और करोड़ों रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके आनंद लोक में एक घर में घुसकर 4 बादमाश करीब 4 करोड़ के गहने ले गए ,जाते जाते बुज़ुर्ग महिला के हाथ पैर भी बांध गए. पुलिस के मुताबिक 68 साल की शिकायतकर्ता रितिका शर्मा के अनुसार वो अपनी 5 साल की पोती के साथ ग्राउंड फ्लोर के बेडरूम में सो रही थी.
सुबह तड़के लगभग 3.30 बजे उन्होंने कुछ आवाजें सुनीं और देखा कि 4 लोग उनके बेडरूम में रखी अलमारी की तलाशी ले रहे थे. विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें चुपचाप रहने के लिए कहा. इसके बाद लुटेरों ने अलमारी तोड़ी और 3-4 करोड़ गहने निकाल लिए. बदमाशों ने जाते जाते कपड़े से रितिका के हाथ पैर बांध दिए. इस मामले में डिफेंस कॉलोनी थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है. हालांकि बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पॉश इलाके में हुए इस लूटपाट की खबर सुनते ही दक्षिण दिल्ली पुलिस के कान खड़े हो गए, तुरंत डिफेंस कॉलोनी थाने की टीम मौके पर पहुंची. साथ ही साथ दक्षिणी दिल्ली के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. क्राइम इन्वेस्टीगेशन द्वारा जगह जगह लुटेरों के फिंगरप्रिंट्स ली गई इस घटना के बाद से हैं पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है. पीड़ित परिवार मीडिया से बात करने को तैयार नहीं था. दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी ने घटना की जानकारी देते हुए यह बताया की रोबरी के इस केस को सॉल्व करने के लिए स्पेशल टास्क और एटीएस के अलावा कई टीमें बनाकर लगातार छापेमारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
दिल्ली : इटेलियन दूतावास में तैनात महिला काउंसलर से लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 20 लाख रुपये की लूट की फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप में वाहन चालक गिरफ्तार
दिल्ली में हत्या व डकैती के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार, चाकुओं से गोदकर युवती की हत्या
Video :दिल्ली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं