दिल्ली के निक्की मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. साहिल गहलोत ने अपनी कथित लिव-इन-पार्टनर निक्की यादव की हत्या करने के बाद उसके मोबाइल फोन से चैट और अन्य डेटा डिलीट कर दिए थे. यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी. आरोपी साहिल ने अपने कबूलनामे में पुलिस को बताया कि उसने घटना से करीब 15 दिन पहले निक्की यादव का उत्तमनगर स्थित घर छोड़ दिया था, लेकिन 9 फरवरी को अपनी सगाई के बाद वह फिर वहां गया और उसके साथ रात बितायी.
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘निक्की यादव ने पहले ही उसके साथ गोवा जाने का प्लान बना लिया था. उसने पहले ही अपनी बुकिंग कर ली थी. लेकिन जब उसने एक यात्रा ऐप के माध्यम से साहिल गहलोत का टिकट बुक करने की कोशिश की, तो उसका टिकट बुक नहीं हो सका. इसलिए उन्होंने अपना प्लान बदल लिया और हिमाचल प्रदेश जाने का फैसला किया.''
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
हिमाचल की बस पकड़ने गए थे कश्मीरी गेट
अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों गहलोत की कार में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गए, जहां उन्होंने पाया कि उन्हें आनंद विहार बस टर्मिनस से बस पकड़नी होगी, लेकिन जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि बस कश्मीरी गेट आईएसबीटी से रवाना होगी.''
अधिकारी के अनुसार दोनों ने गूगल मैप का इस्तेमाल किया और दिलशाद गार्डन से रास्ता लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार कश्मीरी गेट फ्लाईओवर से वे निगम बोध घाट की ओर निकले. पुलिस सूत्रों ने बताया कि निगम बोध घाट के बाहर दोनों के बीच कार में झगड़ा हुआ. इसी दौरान साहिल ने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी.
हत्या के तुरंत बाद फोन से हटाए सबूत
पुलिस ने बताया कि निक्की यादव की लाश साहिल गहलोत की बगल वाली सीट में थी. गहलोत ने निक्की के फोन से सारा डेटा डिलीट कर रहा था. फिर वह कार से करीब 40 किलोमीटर दूर अपने गांव के ढाबे पर पहुंचा. वह मजनू का टीला बाईपास, मधुबन चौक, पश्चिम विहार, जनकपुरी और उत्तम नगर से होते हुए मित्राओं गांव पहुंचा.
निक्की से शादी के लिए तैयार नहीं था साहिल का परिवार
पुलिस के मुताबिक, साहिल गहलोत भी निक्की यादव से शादी करना चाहता था, लेकिन उनका परिवार इसके लिए तैयार नहीं था. सूत्रों ने बताया कि उसका परिवार चाहता था कि वह उसकी पसंद की लड़की से शादी करे. सूत्रों के अनुसार हत्या के दो दिन बाद जब निक्की यादव के पिता उससे संपर्क नहीं कर पाए, तो उन्होंने गहलोत का नंबर ढूंढकर उससे संपर्क किया. सूत्रों ने बताया कि निक्की यादव के पिता ने उससे दो बार बात की और अपनी बेटी के बारे में पूछताछ की.
निक्की के पिता को दो दिन तक भटकाये रखा
सूत्रों के अनुसार, साहिल ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी किसी ट्रिप पर गई है. वह इससे ज्यादा कुछ नहीं जानता. सूत्रों के अनुसार गहलोत ने निक्की यादव के पिता से कहा कि चूंकि उसकी शादी हो रही है. इसलिए वह उसके साथ नहीं गया. सूत्रों ने कहा कि उसने निक्की के पिता से यह भी कहा कि जाने से पहले वह अपना फोन उसके पास छोड़ गई थी.
शादी के बाद निक्की के फोन को ठिकाने लगाने की थी प्लानिंग
सूत्रों ने बताया कि साहिल गहलोत ने मोबाइल फोन अपनी शादी के बाद निपटाने की प्लानिंग की थी. इससे पहले कि ऐसा कुछ होता, एक कॉमन फ्रेंड को इस अपराध की भनक लग गई और उसने पुलिस को सूचित कर दिया. निक्की यादव का शव हत्या के चार दिन बाद मंगलवार सुबह ढाबे के रेफ्रिजरेटर से बरामद किया गया था. फिलहाल साहिल गहलोत 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है.
सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने साहिल गहलोत के पास से निक्की यादव का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. डिलीट किए गए डेटा को फिर से रीस्टोर करने के लिए मोबाइल को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा.
ये भी पढ़ें:-
"साहिल भी तड़प-तड़प कर मरे": निक्की यादव की बहन बोलीं- लिव इन रिलेशनशिप की बात झूठी
निक्की यादव मर्डर केस में कई खुलासे, अगर साहिल को मिल जाती गोवा की टिकट...! पढ़ें टाइमलाइन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं