School Transportation Charges : पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने दिल्ली-एनसीआर में आम आदमी को एक और तगड़ा झटका दिया है. स्कूल खुलने के साथ फीस में बढ़ोतरी और महंगी कॉपी किताबों के बाद अब ट्रांसपोर्टेशन चार्ज में तगड़ी बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों ने बच्चों की स्कूल बसों का ट्रांसपोर्टेशन चार्ज 30 फीसदी तक बढ़ा दिया है. अभिभावकों का आऱोप है कि स्कूल प्रबंधन कमाई के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, वहीं स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी के बाद वो कुछ नहीं कर सकते.
दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजित गौतम ने कहा कि कई स्कूलों ने ट्रांसपोर्ट चार्ज की असली लागत से दोगुना से तीन गुना तक वसूल रहे हैं. वो इसे कमाई का अलग जरिया बना रहे हैं. ट्रांसपोर्ट चार्ज में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए अभिभावक प्राइवेट कैब जैसे अन्य विकल्पों को आजमा रहे हैं, क्योंकि स्कूल फीस, कॉपी किताबों, दूध-सब्जी की महंगाई के बाद इस बढ़ोतरी से गहरी मार पड़ी है. कई पैरेंट्स ने कहा कि ऑनलाइन क्लास के दौरान स्कूल ट्रांसपोर्ट चार्ज के तौर पर एक भी रुपया नहीं ले रहे थे. लेकिन अब ऑफलाइन क्लासेज के बाद वो लॉकडाउन के वक्त के नुकसान की भरपाई में लगे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कई कामकाजी अभिभावकों का कहना है कि बढ़ा हुआ ट्रांसपोर्ट चार्ज (transportation cost) देना उनकी मजबूरी है, क्योंकि दोनों लोगों के नौकरी करने के कारण वो बच्चों को असुरक्षित प्राइवेट वाहनों में नहीं छोड़ सकते. गुरुग्राम के पैरेंट्स ऋषु ढींगरा ने कहा कि स्कूलों का कहना है कि उनका प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों से कांट्रैक्ट है, लिहाजा वो उनके हिसाब से ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ा रहे हैं. उनका ये तर्क भी है कि स्कूलों ने दो साल से ट्यूशन फीस भी नहीं बढ़ाई है और अब वो फीस में भी बढ़ोतरी की सोच रहे हैं. एक नामी स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि ट्रांसपोर्टर पुरानी दरों पर गाड़ियां चलाने को कतई तैयार नहीं है. सीएनजी के दामों में भी भारी बढ़ोतरी के कारण भी सीएनजी बसों का ट्रांसपोर्ट चार्ज भी बढ़ा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं