राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा हुआ है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक मिनी बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 6 से ज्यादा घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में करीब 17 यात्री थे. ये बस सड़क से उतरकर 15 फुट गहरे नाले में गिर गई.
यात्रियों को निकालने के लिए हुआ क्रेन का इस्तेमाल
यह हादसा सुबह करीब 6 बजे एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास हुआ, जो सिमलिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया. नाले में जमा गाद और पानी के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन फिर भी बचाव दल ने तुरंत काम शुरू कर दिया. क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकालने और उसमें फंसे यात्रियों को बचाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया.
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़कर नीचे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. उपलब्ध सभी चार एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेज दिया गया, ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल से खाटू श्याम जी सभी यात्री जा रहे थे बस में कुल 27 यात्री सवार थे फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें | दिल्ली में फिर दिखा बेकाबू रफ्तार का कहर! रेंट पर ली ऑडी से नाबालिग ने शख्स को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं