दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पटखनी दी है. इसके बाद से ही भाजपा नेता प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) का नाम खूब सुर्खियों में है. भाजपा की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रवेश वर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है. उन्हें दिल्ली के हालिया चुनाव का मैन-ऑफ-द मैच भी कहा जा रहा है. हम आपको प्रवेश वर्मा के परिवार, पत्नी और बच्चों से जुड़ा एक ऐसा वाकया सुनाने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे.
दरअसल, साल 2024 में प्रवेश वर्मा ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में यह किस्सा खुद सुनाया था. प्रवेश वर्मा ने बताया था कि शादी से पहले उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी स्वाति के सामने एक अजीब से शर्त रख दी थी. शर्त ये थी कि यदि वो उनसे शादी करना चाहती हैं तो उन्हें एक या दो नहीं बल्कि कुल पांच बच्चे पैदा करने के लिए तैयार रहना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

दो बेटी और एक बेटा
शादी से पहले ही भावी पति की तरफ से रखी गई इस शर्त को सुनकर के स्वाति थोड़ी देर के लिए हक्का-बक्का रह गई, लेकिन काफी सोच विचार के बाद उन्होंने प्रवेश वर्मा की यह शर्त मान ली थी.
बकौल प्रवेश वर्मा जब उन्होंने पांच बच्चों की शर्त मान ली थी तो वे बेहद खुश हुए थे. हालांकि शादी के बजाय वर्मा दंपति को पांच के बजाय तीन बच्चों से ही सब्र करना पड़ा. जिनमें दो बेटियां सनिधि और त्रिशा हैं और एक बेटा बेटा है शिवेन.

इसलिए बदला इरादा
वर्मा हमेशा से ही पांच बच्चों वाला परिवार चाहते थे, लेकिन वर्मा दंपत्ति को अपना इरादा बदलना पड़ा. दरअसल, स्वाति और प्रवेश के तीनों बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने डॉक्टर के सामने अपने दो और बच्चों की इच्छा रखी तो उनके डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया.
डॉक्टर का कहना था कि तीन सिजेरियन डिलीवरी के बाद चौथा बच्चा पैदा करना उनकी पत्नी स्वाति वर्मा के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

अब भी है मलाल
ऐसे में हालांकि प्रवेश वर्मा ने अपना इरादा तो बदल लिया लेकिन पांच बच्चों का पिता नहीं हो पाने का मलाल उन्हें आज भी रहता है. हाल ही में इस बारे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस बारे में बताया था.
प्रवेश वर्मा ने मीडिया को बताया था कि कुछ दिनों पहले जब उनकी उस डॉक्टर से मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा कि मैडम आपने मेरा बड़ा नुकसान किया. मुझे सिर्फ तीन नहीं बल्कि पांच बच्चे चाहिए थे.

राजनीतिक परिवार से आती हैं स्वाति वर्मा
प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व सीएम दिवंगत साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद बन चुके हैं और विधायक के तौर पर भी उनकी यह उनकी दूसरी पारी है. प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह भी एक जाने-माने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह मध्य प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की बेटी हैं. स्वाति सिंह वर्मा की मां नीना वर्मा भी विधायक हैं.
स्वाति वर्मा ने एमबीए किया है और वो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेती हैं. साथ ही अपना बिजनेस भी संभालती हैं. एक अनुमान के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ तकरीबन 17 करोड़ रुपये आंकी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं