- दिल्ली के द्वारका सेक्टर-18 में एक कंस्ट्रक्शन ट्रक ने कई लोगों को टक्कर मार दी.
- आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस ने स्कूटर को टक्कर मारी, जिससे एक व्यक्ति की मौत और पांच लोग घायल हुए.
- डीबीजी रोड पर हुए हादसे में बस अनियंत्रित होकर चार अन्य लोगों को भी चोटिल कर गई थी.
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-18 में एक बेकाबू कंस्ट्रक्शन ट्रक ने कई लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि करीब चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी.
इससे पहले राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी. जानकारी के मुताबिक हादसा डीबीजी रोड इलाके में हुआ. टक्कर में स्कूटर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, स्कूटर को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित हो गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम चार अन्य लोग भी घायल हो गए. इस तरह हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कुल पांच लोग घायल बताए गए हैं.
वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार रात एक तेज रफ्तार DCM ने सड़क किनारे टहल रही चार युवतियों को कुचल दिया. हादसे में 22 वर्षीय खुशबू की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवतियां घायल हो गईं. घटना थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार की है, जहां चार युवतियां सड़क किनारे पैदल चल रही थीं.
ये भी पढ़ें : सहेली को छोड़ने निकली लड़कियों को DCM ने रौंदा; 25 फीट तक घिसटी 22 वर्षीय खुशबू की मौत, आगरा में दर्दनाक हादसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं