Delhi Corona Cases Today : दिल्ली में शनिवार को कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में 20,718 केस आए हैं. लगातार दूसरे दिन संक्रमण दर 30.64 फीसदी है.संक्रमण दर 1 मई के बाद सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है. संक्रमण दर 1 मई को 31.61 फीसदी थी. सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 93,407 हो गई है. 24 घण्टे में 30 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा25,335 हो गया है. होम आइसोलेशन में 69,554 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 5.52 फीसदी है. रिकवरी दर 92.98 फीसदी हो गई है.देश में कोरोना के मामले दो लाख 68 हजार के भी पार कर गए हैं.
दिल्ली स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, 24 घंटे में 20,718 केस सामने आए हैं, जिससे कुल आंकड़ा 16,91,684 तक पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में 19,554 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं और कुल आंकड़ा 15,72,942 हो गया है. पिछले 24 घंटे में हुए 67,624 टेस्ट हुए हैं. कुल कोरोना टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,39,94,442 हो गया है. इसमें RTPCR टेस्ट 54,141 और एंटीजन 13,483 शामिल हैं. दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 30,472 हो गई है. कोरोना डेथ रेट 1.5 फीसदी हो गई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिल्ली के कोरोना अस्पतालों में कुल 2620 मरीज भर्ती हैं. इनमें से 102 कोविड सस्पेक्ट हैं और 2518 कन्फर्म कोरोना मरीज हैं. इन कुल 2518 मरीजों में 2170 दिल्ली से हैं और 348 दिल्ली से बाहर के हैं. इनमें से 887 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर एडमिट किया गया है, जिनमें से 113 मरीज गम्भीर स्थिति में वेंटिलेटर पर एडमिट हैं, जबकि 724 कोरोना मरीज ICU में हैं. डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल्स में बेड में 15,494 में से 2620 पर मरीज हैं और 83.09% बेड खाली हैं. कोविड केयर सेंटर्स में 4626 बेड्स में से 584 पर मरीज हैं और 87.35% बेड खाली हैं, जबकि कोविड हेल्थ सेंटर्स में 158 बेड में से 32 पर मरीज हैं और 79.75% बेड खाली हैं.
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार सामने आए हैं. जबकि पॉजिटिविटी रेट 16 फीसदी के आसपास तक पहुंच गई है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में यूपी में कोरोना के केस 14 गुना तक बढ़े हैं. उत्तराखंड औऱ पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं.
दिल्ली में सिर्फ दो हफ्तों में 37 गुना बढ़े कंटेनमेंट जोन, अब नीति पर डॉक्टर उठा रहे सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं