देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,665 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में ही यह संख्या करीब दोगुनी हो गई है, मंगलवार को 5481 नए मामले सामने आए थे. 12 मई के बाद यह एक दिन में आए सबसे ज्यादा नए मामले हैं. यही नहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कारण 8 लोगों की मौत हुई है. 26 जून के बाद यह एक दिन में दिल्ली में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा है. 26 जून को 9 मौत हुई थीं. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 11.88% है जो 14 मई के बाद सबसे ज्यादा है. एक्टिव मरीजों की संख्या भी 23,307 पहुंच गई है जो कि 24 मई के बाद सबसे ज्यादा है.
दिल्ली में कोरोना के नए केस को लेकर खास बातें
-बीते दिन की तुलना में नए कोरोना मामलों में 94.58 फीसदी की बढ़ोतरी
-24 घण्टे में आए 10,665 नए मामले, करीब 8 महीने में सबसे ज्यादा कोरोना मामले(12 मई के बाद से सबसे ज्यादा नए कोरोना मामले, 12 मई को आए थे 13,287 केस)
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
-11.88 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर, साढ़े 7 महीने में सबसे ज्यादा संक्रमण दर(संक्रमण दर 14 मई के बाद से सबसे ज्यादा, 14 मई को 12.4 थी पॉजिटिविटी)
-सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 23,307 हुई, करीब साढ़े 7 महीने में सबसे ज्यादा (24 मई के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज, 24 मई को 23,409 था आंकड़ा)
-24 घण्टे में 8 मरीजों की मौत, 26 जून के बाद सबसे ज्यादा मौत, 26 जून को हुई थी 9 मरीजों की मौत
- 25,121 हुआ कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा
- होम आइसोलेशन में 11,551 मरीज
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 1.58 फीसदी
- रिकवरी दर 96.71 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 10,665 केस, कुल आंकड़ा 14,74,366
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 2239 मरीज, कुल आंकड़ा 14,25,938
-24 घंटे में हुए 89,742 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,30,87,913 (RTPCR टेस्ट 72,145 एंटीजन 17597)
- कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 3908
- कोरोना डेथ रेट- 1.70 फीसदी
कोविड बूस्टर डोज़ मिक्स-एंड-मैच नहीं लगाई जाएंगी : केंद्र
गौरतलब है कि पूरी दुनिया सहित भारत में इस समय कोरोना के नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है. ओमिक्रॉन वैरिएंट को कोरोना मामलों की संख्या में आए इस उछाल का कारण माना जा रहा है.भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में बुधवार का तेज उछाल देखने को मिला. पिछले 24 घंटे में 55.4 फीसदी उछाल के साथ COVID-19 के 58,097 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या भी 2 लाख पार कर चुकी है. पूरे देश में अभी एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है. वहीं, एक दिन में 15,389 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, अब तक कुल 34,321,803 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में रिकवरी रेट अभी 98.01 फीसदी है.मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 534 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाई है. जिसमें केरल में मौत का पुराना आंकड़ा 432 जोड़ा गया है. अब तक कुल 482,551 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है.
COVID-19: बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने बदलीं होम आइसोलेशन की गाइडलाइन - जानें नए नियम
ओमिक्रॉन की बात करें तो देश में इस वैरिएंट के मरीजों की संख्या दो हजार पार हो चुकी है. अब तक कुल 2,135 मामले दर्ज किए गए हैं. ये सभी मामले 24 राज्यों से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 653 और दिल्ली में 464 मामले हैं. हालांकि, इनमें से 828 ओमिक्रॉन के मरीज ठीक भी हो चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं