विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2022

MTNL की तार चोरी करने गटर में उतरे थे तीन लोग, गैस लीक हुई तो एक साथी ने भागकर बंद कर दिया था ढक्कन: दिल्ली पुलिस

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में गटर में 2 शव मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अतीक नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में सीवर में दो सफाई कर्मियों का शव मिला है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में गटर में 2 शव मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अतीक नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी अतीक मृतक खुर्शीद और  सज्जाद  तीनों दोस्त थे और तार चोरी करने का काम करते हैं. जानकारी के अनुसार होली के दिन तीनों एमटीएनएल की तार चोरी करने के लिये गटर में उतरे थे. इसी दौरान गैस लीक हुई और खुर्शीद और सज्जाद बेहोश होने लगे. इसके बाद अतीक डर की वजह से गटर का ढक्कन बन्द कर वहां से भाग गया.  डर से उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. बता दें, ढक्कन बन्द होने से सज्जाद और खुर्शीद की मौत हो गई. पुलिस ने अतीक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. दोनों मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है. 

पुलिस के मुताबिक पीसीआर को फोन पर घटना की सूचना मिली थी कि नाले में 2 बॉडी पड़ी हुई हैं. सूचना मिलते ही मौके पर 3 गाड़ियां आनन-फानन में भेजी गईं. पुलिस ने बताया कि दोनों शवों की पहचान खुर्शीद (31) निवासी बिहार और सज्जाद (34) पुत्र मंजूर निवासी बिहार के रूप में हुई है. 


 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News Hindi, Death Of Delhi Sweeper, Cleaning Of Delhi Sewer, Death Due To Drowning In Sewer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com