विज्ञापन

प्रयागराज में रक्षा तकनीक का महाकुंभ, सोमवार को ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम’ का उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री

नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ में देशभर की 284 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. इनमें MSME, डिफेंस टेक कंपनियां, स्टार्टअप और सेना के इनोवेटर्स शामिल हैं. सभी कंपनियां नई तकनीक और उपकरण प्रदर्शित करेंगी. 

प्रयागराज में रक्षा तकनीक का महाकुंभ, सोमवार को ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम’ का उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. (फाइल फोटो)
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रयागराज में 4 से 6 मई तक होने वाले ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ का उद्घाटन करेंगे.
  • इसमें MSME, डिफेंस टेक कंपनियां, स्टार्टअप और सेना के इनोवेटर्स सहित देश की 284 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं.
  • सिम्पोजियम का उद्देश्य सेना के लिए उपयोगी स्वदेशी तकनीकों की पहचान और खरीद प्रक्रिया को सरल बनाना है.

प्रयागराज में सोमवार से एक बड़ा रक्षा कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026' का उद्घाटन करेंगे. 4 से 6 मई तक होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड, सेंट्रल कमांड और सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्‍युफैक्‍चरर्स द्वारा मिलकर किया जा रहा है. कार्यक्रम की थीम‘रक्षा त्रिवेणी संगम', यानी तकनीक, उद्योग और सैनिकों का संगम है. 

इस सिम्पोजियम में देशभर की 284 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. इनमें MSME, डिफेंस टेक कंपनियां, स्टार्टअप और सेना के इनोवेटर्स शामिल हैं. सभी कंपनियां नई तकनीक और उपकरण प्रदर्शित करेंगी. 

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर सैनिकों की वीरता से बना सैन्य इतिहास का स्वर्ण अध्याय है: राजनाथ सिंह

Latest and Breaking News on NDTV

स्वदेशी तकनीक और हथियारों को प्राथमिकता 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेना के लिए उपयोगी तकनीकों की पहचान करना और खरीद प्रक्रिया को आसान बनाना है. यह आयोजन ‘आत्मनिर्भर भारत' को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. इसमें स्वदेशी तकनीक और हथियारों को प्राथमिकता दी जा रही है. सेना लगातार नई तकनीकों को अपनाने और सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए काम कर रही है. 

प्रयागराज के न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजित होगा. यहां रोज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ और उद्योग जगत के लोग मौजूद रहेंगे. 

कार्यक्रम में आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन भी किया जाएगा. इसमें मशीनगन और तोपें शामिल होंगी. ये हथियार रेगिस्तान की गर्मी और सियाचिन की ठंड दोनों में काम करने में सक्षम हैं. 

ये भी पढ़ें: भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प
 

सेना की आधुनिक क्षमताओं की मिलेगी जानकारी  

इस बार तकनीक भी मुख्य आकर्षण होगी. बिना ड्राइवर के चलने वाले ट्रक दिखाए जाएंगे. रोबोटिक वाहन भी प्रदर्शित होंगे. घायल सैनिकों को सुरक्षित निकालने के लिए स्मार्ट स्ट्रेचर पेश किया जाएगा. इसके अलावा हाई-टेक ड्रोन और निगरानी प्रणाली का लाइव प्रदर्शन होगा. इससे लोगों को सेना की आधुनिक क्षमताओं की जानकारी मिलेगी. 

इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. साथ ही कई बड़े नेता भी आयोजन में शामिल होंगे. यह सिम्पोजियम सेना, वैज्ञानिकों, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग बढ़ाने का काम करेगा. इससे देश की सुरक्षा और तकनीकी क्षमता मजबूत होगी. 

लेखक के बारे में
img
राजीव रंजन
Editor - Defence & Political Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Tech Symposium 2026, Prayagraj Defence Event, Rajnath Singh 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com