भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों ेमें पिछले कुछ दिनों से कमी आ रही है. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20,799 नए केस सामने आए हैं. साथ ही एक्टिव केस में कमी आई है. देश में एक्टिव केस का आंकड़ा कुल मामले के एक प्रतिशत से नीचे (0.78 प्रतिशत) है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे कम है. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 180 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 4,48,997 लोग कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केसों की संख्या की बात की जाए तो मौजूदा समय में 2,64,458 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है, जो आंकड़ा पिछले 200 दिनों में सबसे कम है. वर्तमान में रिकवरी रेट 97.89 फीसदी है. यह मार्च 2020 के बाद सर्वाधिक है. पिछले 24 घंटों में 26,718 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,31,21,247 लोग वायरस को मात देने में सफल रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साप्ताहिक संक्रमण दर पिछले 101 दिनों से तीन प्रतिशत के नीचे बनी हुई है. मौजूदा समय में यह 1.63 फीसदी पर है. दैनिक संक्रमण दर की बात की जाए तो यह 2.10 फीसद पर है, जो पिछले 35 दिनों से तीन प्रतिशत के नीचे है.
देश में चल रहे व्यापक टीकाकरण अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की कुल 90.79 खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं, इसमें पिछले 24 घंटे में दिए गए 23,46,176 डोज भी शामिल हैं.
वीडियो: बच्चों के स्कूलों को खोलने की मांग कितनी जायज कितनी गलत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं