देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,962 नए केस सामने आए हैं. वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो वह 98.73% है. पिछले 24 घंटे में 7,873 लोग कोरोना से ठीक हुए. अब तक कुल 4,43,92,828 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. डेली पोजिटिविटी रेट 2.17% है और वीकली पोजिटिविटी रेट 3.13% है. देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 36,244 है.
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए जबकि एक और व्यक्ति की मौत हो गई. विभाग के अनुसार संक्रमण दर 8.39 प्रतिशत रही. नगर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,971 हैं जिनमें से 1,532 मरीज घरों में पृथकवास में हैं. विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में बताया गया है कि नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20,39,542 और मृतक संख्या 26,634 हो गई. राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से मंगलवार को भी एक मरीज की मौत हुई थी, जबकि 289 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 9.74 प्रतिशत रही थी.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
महाराष्ट्र में कोरोना के 299 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले की संख्या से 160 अधिक है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. राज्य में एक मरीज के मौत होने की भी खबर है. मंगलवार को, राज्य में कोविड-19 के 139 मामले सामने आए थे. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 81,66,506 और मृतक संख्या 1,48,516 हो गई. मुंबई में वायरस से संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई. बुलेटिन के अनुसार महाराष्ट्र में अभी 2,939 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.15 प्रतिशत है. राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या बढ़कर 8,70,13,504 हो गई है. (इनपुट्स भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं