केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने मंगलवार को कहा कि 96 देशों ने कोवैक्सीन (Covaxin) और कोविशील्ड (Covishield) को मान्यता दी है. साथ ही दोनों वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से इमरजेंसी यूज लिस्टिंग (EUL) मिली है. भारत दुनिया के अन्य देशों के साथ भी संपर्क में है ताकि विभिन्न उद्देश्यों के लिए की जाने वाली यात्रा को आसान बनाया जा सके.
मांडविया ने कहा, "डब्ल्यूएचओ ने अब तक ईयूएल में आठ वैक्सीन को शामिल किया है. हमें खुशी है कि इसमें दो वैक्सीन भारतीय वैक्सीन हैं. 96 देशों ने इन दोनों टीकों को मान्यता दी है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन 96 देशों में कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, यूके, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, रूस और स्विट्जरलैंड शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश में अब तक लोगों को वैक्सीन की 109 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं.
मांडविया ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार दुनिया के बाकी हिस्सों के साथ संपर्क में है ताकि दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों को स्वीकृति और मान्यता मिल सके ताकि वे शिक्षा, व्यवसाय और पर्यटन उद्देश्यों के लिए आसानी से यात्रा कर सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं