कोरोनावायरस अपडेट : भारत में COVID-19 केसों में 2 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है, पिछले 24 घंटे में 2,541 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस अवधि के दौरान 30 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है. वहीं पूरे भारत में अब तक कुल 522,223 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 16,522 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटों में 1,862 लोगों ने कोरोना को मात दी है और अब तक देश में कुल 42,521,341 लोग कोरोना से सही हो चुके हैं.
पिछले 24 घंटे में 3,64,210 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है. अब तक कुल 1,87,71,95,781 लोगों को देश में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. बता दें कि कोरोना की वैक्सीन लगाने में उत्तर प्रदेश राज्य सबसे आगे है. यूपी एकमात्र राज्य है, जिसने 31 करोड़ से अधिक टीके की डोज दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में बढ़ रहे हैं मामले
राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में उछाल आया है और लगातार तीसरे दिन 1 हजार से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. वहीं दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 4 हजार के करीब पहुंच गई है. दिल्ली में बीते करीब ढाई महीने में सबसे ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज हो गए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान 1083 नए कोरोना केस आए हैं. रविवार को कोरोना संक्रमण दर 4.48 फीसदी रही है. 24 घंटे के दौरान 1 मरीज की मौत हुई है. 12 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज हो गए हैं. 12 फरवरी को सक्रिय मरीजों यानी एक्टिव केस की संख्या 4331 थी.
VIDEO: सांसद नवनीत राणा और पति रवि राणा पर देशद्रोह का केस भी दर्ज, कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं