भारत में कोरोना (Coronavirus in India) की दूसरी लहर में COVID के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का रुख जारी है. कुछ समय पहले तक 40 हजार के ऊपर आ रहे मामले अब 35 हजार के करीब आ गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे में 35,499 मामले सामने आए, जो कि रविवार की तुलना में 9 प्रतिशत कम है. वहीं, बीते 24 घंटे में 447 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. कोरोना से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 4,28.309 हो गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,686 मरीज ठीक हुए, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,11,39,457 हो गई है. रिकवरी रेट 97.40% है. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रहने से एक्टिव भी घटे हैं. देश में फिलहाल 4,02,188 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.
वीकली पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे 2.35% पर बनी हुई है. डेली पॉजिटिविटी रेट 2.59% है. पिछले 14 दिनों से यह 3 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 16,11,590 डोज दी गई.अब तक कुल 50.86 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं.