Coronavirus India LIVE Updates: दुनियाभर के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस की मार झेल रहे हैं. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 69 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69,79,423 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 73,272 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में 82,753 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान देश में 926 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 59,88,822 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,07,416 लोगों की जान गई है. 8,83,185 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 85.8 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 6.29 फीसदी है. डेथ रेट 1.53 प्रतिशत है. 9 अक्टूबर को 11,64,018 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 8,57,98,698 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. यह भी गौर करने वाली बात है कि दुनिया में अमेरिका (Coronavirus Cases in America) के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश है, हालांकि भारत की आबादी को देखते हुए प्रति 10 लाख टेस्ट के हिसाब से टेस्ट की संख्या अभी भी बहुत कम है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus