विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2020

Coronavirus: इन 5 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए सामने

Top 5 Coronavirus Infected States : भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) तेजी से अपने पैर पसार रहा है, पिछले दो दिनों से लगातार 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

Coronavirus: इन 5 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए सामने
Top 5 Coronavirus Infected States: महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है
नई दिल्ली:

Top 5 Coronavirus Infected States : भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) तेजी से अपने पैर पसार रहा है, पिछले दो दिनों से लगातार 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. संक्रमितों की कुल संख्या 21 लाख के चिंताजनक आंकड़ें पर पहुंच चुकी है. राज्यों के अनुसार आंकड़े देखने पर महाराष्ट्र की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर नजर आ रही है. महाराष्ट्र में शुरुआत से लेकर अब तक मामलों में गिरावट देखने को नहीं मिली है. शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 10,483 नए मामले सामने आए हैं, ऐसा ही कुछ आंध्र प्रदेश का भी है जहां 10,171 नए मामले देखने को मिले हैं. इसके अ

Coronavirus: पिछले 4 दिनों से दुनिया में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले भारत में, ये हैं आंकड़े

वहीं मृतकों के मामले में महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. शनिवार को आए आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में सबसे ज्यादा 300 लोगों की मौत, तमिलनाडु में 119, कर्नाटक में 101, आंध्र प्रदेश मे 89 और उत्तर प्रदेश में 63 लोगों की मौत हुई है. 

कोरोना वायरस : बीते 24 घंटे में 933 की मौत, 61,537 नए मरीज आए सामने

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 61,537 नए संक्रमित पाए गए हैं. वहीं 933 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा  इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 14,27,005 हो गई है. कुल मृतकों की संख्या 42518 पर पहुंच चुकी हैं. वहीं रिकवरी रेट सुधार के साथ 68.32 फीसदी पर पहुंच चुकी है.  चार दिनों से लगातार दुनिया में सबसे ज़्यादा नए मामले भारत में रिपोर्ट हो रहे हैं. WHO के आंकड़ों के मुताबिक 1 अगस्त से 7 अगस्त तक के  जारी आंकड़े में भारत में तीन दिन 4, 5,6 और 7 अगस्त को सबसे ज़्यादा नए मामले आए.

Video: इस साल के आखिर तक कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद : डॉक्टर सविता वर्मा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top 5 Coronavirus Infected States, Coronavirus In India, Covid Cases In Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com