विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2018

अब कांग्रेस ने भी किया भारत बंद का ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार का करेगी घेराव

कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ आगामी 10 सितंबर को 'भारत बंद' (Bharat Bandh) बुलाया है.

अब कांग्रेस ने भी किया भारत बंद का ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार का करेगी घेराव
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रणदीप सुरजेवाला, अशोक गहलोत और मोती लाल वोरा.
  • 10 सितंबर को कांग्रेस ने भारत बंद का किया आह्वान
  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सरकार का घेराव
  • बंद सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ आगामी 10 सितंबर को 'भारत बंद' (Bharat Bandh) बुलाया है. पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे 'भारत बंद' का समर्थन करें. कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाया गया 'भारत बंद' सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो.

यह भी पढ़ें : RTI में खुलासा, दुनिया के कई देशों को आधी कीमत पर पेट्रोल-डीजल बेचता रहा है भारत

पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा, 'आज देश का कोई वर्ग खुश नहीं है. मंहगाई की मार ने सबकी कमर तोड़ दी है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से सब परेशान हैं. हिंसा का माहौल भी है. हर कोई परेशान है.' उन्होंने कहा, 'आज की बैठक में यह तय किया गया है कि 10 सितंबर को भारत बंद होगा. यह सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा, ताकि जनता को दिक्कत नहीं हो. इसमें दूसरे विपक्षी दल भी साथ होंगे.'

यह भी पढ़ें :​ पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दाम- क्यों ज़ख्मों पर नमक छिड़क रही है सरकार?

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर कर के जरिए 11 लाख रुपये की 'लूट' की है. उन्होंने कहा कि 'भारत बंद' का आह्वान किया गया ताकि सरकार पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और इन दोनों पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए दबाव बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें : यशवंत सिन्हा ने कहा- तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्ष सड़क पर क्यों नहीं? अब किस बात का इंतजार

सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, 'अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत ने विपक्षी पार्टियों से बात की है. सभी ने इसके समर्थन की बात की है.' पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने कहा, 'ज्यादातर विपक्षी पार्टियों से हमारी बात हुई है. ज्यादातर ने समर्थन किया है. तृणमूल कांग्रेस ने समर्थन की बात की है, लेकिन वह बंद में शामिल नहीं होगी. बसपा से अभी बात नहीं हुई है.'

VIDEO : दूसरे देशों को भारत सस्ते में बेचता रहा है पेट्रोल

सुरजेवाला ने कहा, 'मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में पेट्रोल-डीजल पर कर लगाकर 11 लाख करोड़ रुपये कमाया. आम लोगों की जेब पर डाका डालकर जो पैसे निकाले गए वो किसके जेब में गए, मोदी जी बता नहीं रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'मई, 2014 से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 210 फीसदी की बढ़ोतरी की. डीजल पर उत्पाद शुल्क 444 फीसदी बढ़ाया जा चुका है. मोदी सरकार पेट्रोल पर 28 रुपये और डीजल में 27 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है. गैस सिलेंडर को दोगुना कर दिया गया. सुरजेवाला ने कहा, 'कल जेटली जी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत करने के लिए जादू की छड़ी नहीं है.'

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Bandh, Congress To Organise Bharat Bandh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com