- पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का शिलान्यास
- कांग्रेस ने किसान आंदोलन का मुद्दा उठाते हुए साधा निशाना
- कांग्रेस के प्रवक्ता ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर बोला हमला
देशभर में कई जगहों पर किसानों के विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को नए संसद भवन की आधारशिला रखी. इस बीच, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली और उसके आसपास हो रही किसान आंदोलन की याद दिलाई. कांग्रेस ने कहा कि इतिहास में यह भी दर्ज होगा कि जब अन्नदाता सड़कों पर 16 दिन से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे तब आप सेंट्रल विस्टा के नाम पर अपने लिए महल खड़ा कर रहे थे!
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने निशाना साधते हुए कहा, "मा. मोदी जी, संसद पत्थर से बनी इमारत नहीं... संसद प्रजातंत्र है, संसद संविधान की मर्यादाओं को मानना है, संसद आर्थिक और सामाजिक समानता है, संसद देश का भाईचारा और सद्भाव है, संसद 130 करोड़ भारतीयों की आशा है. ज़रूर सोचिए, इन सब को रौंद कर बनाई गई नई संसद की इमारत कैसी होगी?
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात

सुरजेवाला ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मोदी जी, इतिहास में यह भी दर्ज होगा कि जब अन्नदाता सड़कों पर 16 दिन से हक़ों की लड़ाई लड़ रहे थे तब आप सेंट्रल विस्टा के नाम पर अपने लिए महल खड़ा कर रहे थे! लोकतंत्र में सत्ता, सनक पूरी करने का नहीं, जनसेवा और लोक कल्याण का माध्यम होती है."

कड़ाके की ठंक में डटे किसानों ने कहा कि वे अपने प्रदर्शन को और तेज करेंगे. किसान आंदोलन शुरू होने से अब तक पांच किसानों की मौत हो चुकी है. किसानों ने केंद्र की ओर से दिए गए कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद इसे मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वो अपना प्रदर्शन और तेज करेंगे. उनकी मांग है कि सरकार इन कानूनों को ही वापस ले. किसानों ने 14 तारीख को पूरे देश में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं