विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2019

तेलंगाना के हैदराबाद में एनकाउंटर : कांग्रेस सांसद ने पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- पुलिस इतनी 'निकम्मी' हो गई है...

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने तेलंगाना के हैदराबाद में रेप के आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने पर पुलिस पर सवाल उठाए हैं.

तेलंगाना के हैदराबाद में एनकाउंटर : कांग्रेस सांसद ने पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- पुलिस इतनी 'निकम्मी' हो गई है...
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल
  • 'भाग रहे थे पैर में गोली क्यों नहीं मारी'
  • 'पुलिस सवालों के घेरे में हैं'
नई दिल्ली:

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने तेलंगाना के हैदराबाद में रेप के आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने पर पुलिस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा, 'तेलंगाना पुलिस से कैसे हथियार छीन लिए. पुलिस हमारी इतनी निकम्मी हो गई है कोई भी हथियार छीन सकता है. लेकर गए हैं तो उनकी पास फ़ोर्स पूरी नहीं थी, कैसे भाग गए? पुलिस सवाल के घेरे में है.  भागने देने पर एनकाउंटर कर दिया. सजा के हक़ में हूं लेकिन पुलिस जो बता रही है,  मेरा मानना है कि कानून को अपना हाथ में नहीं लेना चाहिए था. इस मामले में जांच होनी चाहिए. पुलिस की लापरवाही है भाग रहे थे तो पैर में गोली मारनी चाहिए थी. 

तेलंगाना रेप केस एनकाउंटर में तड़के 3 बजे क्या हुआ? , जानिए 5 बड़ी बातें

गौरतलब है कि तेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है. इन चारों पर महिला वेटरनरी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का आरोप था. पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी आज तड़के 3 बजे से 6 बजे के बीच हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिक्रिएशन) की पड़ताल की जा सके. लेकिन उनमें से एक आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा.  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए. माना जा रहा है कि इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. 

हैदराबाद एनकांउटर के बाद 'निर्भया' की मां ने भी की दोषियों को जल्द सजा देने की मांग

28 नवंबर को इन चार आरोपियों की जिनकी उम्र 20 से 26 साल के बीच थी. महिला डॉक्टर को टोल बूथ पर स्कूटी पार्क करते देखा था. आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर उसकी स्कूटी पंक्चर की थी. इसके बाद मदद करने के बहाने उसका एक सूनसान जगह पर लेकर गैंगरेप किया और बाद में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक घटना से पहले इन लोगों ने शराब भी पी रखी थी. रेप और मर्डर की  इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा था और इस मामले की सुनवाई के लिए फॉस्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया था. 

तेलंगाना एनकाउंटर के बाद पुलिस का लोगों ने किया जबरदस्त स्वागत​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Rape Case, Congress Rajya Sabha MP Viplove Thakur Telangana Rape Accused In Encounter, Hyderabad News, Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com