"हमीं को कातिल कहेगी दुनिया
हमारा ही कत्लेआम होगा
हमीं कुएं खोदते फिरेंगे
हमीं पर पानी हराम होगा
सन 1947 में जामा मस्जिद की तारीखी सीढ़ियों पर खड़े होकर भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब ने कहा था कि मुसलमानों कहां जा रहे हो. ये है तुम्हारा मुल्क. यहां तुम्हारे पूर्वजों की कब्रें हैं. उस वक्त मौलाना आजाद की ये सदाएं सुनकर के लोगों ने अपने सिरों की गठरियां उतारकर रख दी थीं. आज उसी दिल्ली में मौजूद देश की संसद में एक बिल आया है, जो हमसे उसी जामा मस्जिद की सीढ़ियों के सुबूत मांगेगा..." राज्यसभा में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) पर कुछ इस अंदाज में अपने भाषण की शुरूआत की.
वक्फ बिल को लेकर बोले इमरान प्रतापगढ़ी#WaqfBill | #WaqfAmendmentBill pic.twitter.com/xVr1pA6RjQ
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2025
इमरान प्रतापगढ़ी (Congress MP Imran Pratapgarhi) ने आरोप लगाया कि सरकार इस विधेयक के जरिए मुसलमानों की संपत्तियों को जब्त करने और समुदाय को हाशिए पर धकेलने की साजिश कर रही है. सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है. ये संपत्तियां ब्रिटिश काल में मुसलमानों ने धार्मिक कार्यों के लिए दान की थीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गृह मंत्री और अल्पसंख्यक मंत्री ने सदन में झूठ बोला. कांग्रेस सांसद ने कहा कि गृहमंत्री ने वक्फ ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होने की बात कही, जो झूठ है, वक्फ एक्ट 1995 की धारा 83(9) के तहत हाई कोर्ट में अपील की जा सकती है. इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि वक्फ ट्रिब्यूनल कोई मजहबी खाप नहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'इलाज इसका मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं होगा..'
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2025
राज्यसभा में वक्फ बिल के विरोध में बोलते हुए कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का दिखा शायराना अंदाज़ .#WaqfAmendmentBill । #WaqfBill pic.twitter.com/NPmGjWRmGe
इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी पर कसा तंज
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार इस बिल को मुस्लिम महिलाओं के हित में बता रही है, जबकि हकीकत यह है कि यह मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक राजनीतिक एजेंडा है. उन्होंने तंज कसा कि जिस पार्टी के पास न तो लोकसभा में और न ही राज्यसभा में कोई मुस्लिम महिला सांसद है, वह मुसलमानों के हित की बात कर रही है. इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 26 धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है, लेकिन, इस बिल के जरिए सरकार धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को जब्त करने के बजाय उनकी रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह देश हमारा है, हम कहीं नहीं जाएंगे. हमारी पहचान को कोई मिटा नहीं सकता. उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों ने इस देश के लिए जान दी है और जरूरत पड़ी तो आगे भी देंगे.
'चराग़ सबके बुझेंगे हवा किसी की नहीं..'
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2025
राज्यसभा में वक्फ बिल के विरोध में बोलते हुए कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का दिखा शायराना अंदाज़#WaqfAmendmentBill । #WaqfBill pic.twitter.com/JBLT2qaAGn
इमरान प्रतापगढ़ी ने वक्फ की जमीन पर क्या कहा
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि कल किरेन रिजिजू कह रहे थे कि रेलवे की जमीन देश की जमीन है, डिफेंस की जमीन देश की जमीन है. हां, तो मंत्री जी, वक्फ की जमीन भी तो मुस्लिमों की जमीन है. हमारे पुरखों ने इन जमीनों को हमारे धार्मिक कामों के लिए डोनेट किया है. हम भी तो इसी देश के नागरिक हैं. हम भी तो इसी देश के बेटे हैं. वक्फ की जमीन में भी तो इसी देश की जमीन है. उनको पराया क्यों बोलते हैं?
'देश को लहू की जरुरत पड़ेगी तो..'
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2025
राज्यसभा में वक्फ बिल पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने क्या कहा? सुनिए#Rajyasabha । #WaqfAmendmentBill । @ShayarImran pic.twitter.com/Vb2xri5txA
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की आजादी में हमारा भी योगदान है. अशफाकुल्लाह खान जब फैजाबाद की जेल में फांसी के फंदे पर झूल रहे थे, इसी जमीन के लिए झूल रहे थे. इमरान प्रतापगढ़ी ने इस दौरान मौलाना शेर खान अफरीदी से लेकर महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान और परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की चर्चा की. उन्होंने आगे कहा, "जब भी इस देश की जमीन को लहू की जरूरत होगी, मंत्री जी आपसे दो कदम आगे इमरान खड़ा मिलेगा. यह मैं आपको यकीन दिलाते हुए कह रहा हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं