- सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त रुख अपनाने और कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है
- मैनपावर एजेंसियों की जांच कराने और श्रमिक नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
- औद्योगिक इकाई में ग्रीवांस सेल अनिवार्य रूप से स्थापित करने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने का आदेश
नोएडा में हुई हालिया घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और श्रमिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि मैनपावर एजेंसियों की व्यापक और गहन जांच कराई जाए.
ये भी पढ़ें : एक्शन मोड में DM मेधा रूपम, कंपनियों में जाकर खुद सुनी श्रमिकों की फरियाद, CM के आदेशों को लागू करने का अल्टीमेटम
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
ग्रीवांस सेल अनिवार्य, अफवाह और दुष्प्रचार पर कठोर कार्रवाई
इसके साथ ही सीएम योगी ने यह भी कहा कि हर औद्योगिक इकाई में ग्रीवांस सेल अनिवार्य रूप से स्थापित होनी चाहिए, ताकि श्रमिकों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान किया जा सके. सीएम ने नोएडा की हिंसा को लेकर कहा कि अफवाह और दुष्प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश भी मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें : बाहरी तत्वों को न करने दें दखल...नोएडा में हुए प्रदर्शन पर सीएम योगी का मजदूरों का संदेश
उपद्रवियों की पहचान, श्रमिक आवास और वेतन भुगतान पर फोकस
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नोएडा की घटना में शामिल गैर‑श्रमिक उपद्रवी तत्वों की पहचान की जाए और उनकी तस्वीरें सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित की जाएं. इसके अलावा श्रमिकों के लिए डॉरमेट्री निर्माण और सस्ते व सुलभ आवासीय योजनाओं को लेकर जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि पहली अप्रैल से बढ़े हुए वेतन का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री ने औद्योगिक स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा‑निर्देश जारी किए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं