गुवाहाटी हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान कूल्हे का प्रतिरोपण कराकर व्हील चेयर पर जा रही 80 वर्षीय महिला यात्री के कपड़े उतरवाकर तलाशी करने के आरोप में सीआईएसएफ ने अपनी महिला कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया. महिला अपनी पोती के साथ गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आई थी और उसे दिल्ली की उड़ान में सवार होना था.
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) गुवाहाटी हवाई अड्डा सहित देश के 64 अन्य असैन्य हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है. बल ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा, ‘‘जरूरतमंद यात्रियों की सुरक्षा और गरिमा साथ-साथ है. सीआईएसएफ ने पहले ही गुवाहाटी हवाई अड्डे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच शुरू कर दी है.''
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
बल ने बताया, ‘‘संबंधित कर्मी को निलंबित कर दिया गया है. सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक ने यात्री से बात की है.''
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शिकायत पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘‘वह भी इस मामले को देख रहे हैं.''
सीआईएसएफ ने महिला की बेटी डॉली किकोन को पोस्ट में टैग (नाम का उल्लेख) किया जिन्होंने ट्विटर के जरिये शिकायत की थी और बल तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा व अन्य को टैग किया था.
किकोन ने ट्वीट किया था, ‘‘सीआईएसएफ मुख्यालय मेरी 80 वर्षीय मां की गुवाहाटी हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ सुरक्षा जांच के दौरान कपड़े उतारने को कहा गया. सुरक्षाकर्मी उनके टाइटेनियम कूल्हा प्रतिरोपण का ‘‘सबूत'' चाहते थे और उन्होंने उन्हें कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. क्या इस तरह से वरिष्ठ नागरिकों के साथ व्यवहार हम करते हैं.''
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘यह घृणित है. मेरी 80 साल की दिव्यांग मां को अपने अधोवस्त्र उतारने और निवस्त्र होने पर मजबूर किया गया गया. क्यों? क्यों?''
सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित सुरक्षाकर्मी ने महिला को शरीर के निचले हिस्से के कपड़े को उतारने को कहा क्योंकि मेटल डिटेक्टर ने बीप की आवाज कर धातु होने का संकेत दिया.
उन्होंने बताया, ‘‘शुरुआती जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मी ने ऐसी परिस्थिति के निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया.''
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘धातु होने का संकेत मिलने के बाद उन्होंने महिला यात्री की तलाशी देने और कूल्हे के प्रतिरोपण का हिस्सा दिखाने को कहा ताकि वह महिला के दावे की पुष्टि कर सकें कि उनकी सर्जरी हुई है.'' उन्होंने कहा कि हालांकि, इस बात की जांच की जा रही है कि कर्मी ने यात्री के साथ क्या सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया या कोई और खामी रही.
अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ के नियंत्रण कक्ष में हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई और पाया गया कि महिला दो मिनट के भीतर जांच करा बाहर निकल आई.
गुवाहाटी हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा'को बताया कि चलने-फिरने में परेशानी का सामना करने वाले यात्रियों से अनिवार्य सुरक्षा जांच से गुजरने का अनुरोध किया जाता लेकिन महिला यात्री के कूल्हे की हड्डी के पास धातु लगा था और सीआईएसएफ टीम ने आगे की जांच के लिए कहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं