अपने ही चार-वर्षीय पुत्र की हत्या की आरोपी बेंगलुरू की CEO सूचना सेठ के सामान से एक हस्तलिखित नोट बरामद हुआ है. यह जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है. पुलिस ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि हस्तलिखित नोट में क्या लिखा गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक आरोपी सूचना सेठ ने अपने पति के साथ अपने कड़वे रिश्तों के बारे में लिखा है, जिससे उसकी अलहदगी हो चुकी है.
39-वर्षीय सूचना सेठ पर अपने पति के साथ बच्चे की कस्टडी को लेकर जारी लड़ाई के चलते गोवा स्थित एक होटल के कमरे में अपने बेटे की हत्या करने का आरोप है. सूचना सेठ का चिकित्सकीय जांच के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन भी किया जाएगा. पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही है और उसमें अब तक 'कोई पश्चात्ताप नहीं' दिखा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नोट में उनके पति वेंकटरमन के साथ उनके तनावपूर्ण संबंधों का संकेत दिया गया था और बताया गया था कि वह रमन को बच्चे से मिलने की अनुमति देने वाले अदालत के आदेश से कैसे नाखुश थीं. पुलिस सूत्रों ने कहा कि नोट से सूचना सेठ की मानसिक स्थिति का पता चलता है.
सूचना सेठ 'द माइंडफुल AI लैब' की CEO हैं, और उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वह एक AI एथिक्स विशेषज्ञ और डेटा विज्ञानी हैं, जिनके पास डेटा साइंस टीमों को सलाह देने और स्टार्ट-अप तथा और उद्योग अनुसंधान प्रयोगशालाओं में मशीन लर्निंग समाधानों को स्केल करने का 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
यह भी देखें : सूचना सेठ ने नहीं कबूला बच्चे की हत्या का जुर्म
पुलिस के मुताबिक, सूचना सेठ ने 6 जनवरी को कैंडोलिम में अपार्टमेंट में चेक-इन किया था और 8 जनवरी तक वहां रहीं. सूचना ने अपार्टमेंट में ही कथित तौर पर अपने बेटे की हत्या की और सोमवार को शव को एक बैग में भरकर टैक्सी के ज़रिये कर्नाटक के लिए रवाना हुईं.
चेक-आउट के बाद जब अपार्टमेंट कर्मचारी कमरे की सफाई करने गए, तो उन्हें तौलिये पर खून के धब्बे मिले. स्टाफ़ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उन्हें बताया कि वह एक असामान्य रूप से भारी बैग ले गई थी, और उसके बेटे को साथ नहीं देखा गया था.
पोस्टमार्टम से पता चला है कि चार साल के बच्चे की कपड़े के टुकड़े या तकिये से मुंह दबाकर हत्या की गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं