प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रति लोग काफी रुचि दिखा रहे हैं. अभी इस योजना को आए कुछ ही दिन हुए हैं और लाखों लोगों ने इसके लिए आवेदन भी कर दिया है. केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम मंत्री नारायण राणे ने बुधवार को कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना की पेशकश के 10 दिन के भीतर ही इस योजना का लाभ लेने के लिए 1.40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.
विश्वकर्मा भाइयों और बहनों के विकास के लिए मील का पत्थर
नारायण राणे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि पीएम विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का परिणाम है और पेशकश के दस दिन के भीतर इतनी अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होना इस योजना की सफलता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना हमारे सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित विश्वकर्मा भाइयों और बहनों के व्यापक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लाभार्थी को तीन लाख तक का गारंटी मुक्त कर्ज...
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना और उनके उत्पादों को घरेलू और वैश्विक बाजारों तक पहुंचाना है. योजना के तहत 18 प्रकार के कारीगरों और शिल्पकारों को लाभ मिलेगा. लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और उन्हें प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये का दैनिक वजीफा मिलेगा.
इसके अलावा टूल किट खरीदने के लिए 15,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी. लाभार्थी तीन लाख तक के गारंटी मुक्त कर्ज के लिए भी पात्र होंगे.
ये भी पढ़ें :-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं