विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं, CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट

Sushant Singh Rajput Suicide Case: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट मुम्बई कोर्ट में दाखिल किया गया है.

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं, CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत.

Sushant Singh Rajput Suicide Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी है. सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट मुम्बई कोर्ट में दाखिल की गई है. सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास में पंखे से फंदे से लटकते मिले थे. सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर आरोप लगाए थे. दूसरी ओर रिया ने भी सुशांत के परिवार पर जो आरोप लगाए थे, दोनों केस में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है.

अगस्त 2020 में सीबीआई ने शुरू की थी जांच

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला 2020 में खूब सुर्खियों में रहा था. इस केस में कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम आने की बात भी कही गई थी. बाद में परिजनों की मांग पर सीबीआई ने अगस्त 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने मामले की जांच शुरू की थी.

4 साल बाद सीबीआई ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट

4 साल की जांच के बाद दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट. रिपोर्ट और सूत्रों के मुताबिक रिया और उनके परिवार को क्लीन चिट दी गई है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को कोई ऐसा सबूत नहीं मिला कि किसी ने सुशांत को सुसाइड के लिए फोर्स किया. 

एम्स की फॉरेंसिंक टीम ने भी की थी जांच

सुशांत के परिवार के पास ये विकल्प है, वो प्रोटेस्ट पेटिशन मुंबई कोर्ट में दाखिल कर सकते हैं. सीबीआई ने एम्स के एक्सपर्ट से सुशांत के सुसाइड और फाऊल प्ले केस में जांच की थी. सुशांत सुसाइड केस में एम्स फॉरेंसिक टीम ने किसी भी तरह के foul play से इंकार किया था.

सोशल मीडिया चैट्स को जांच के लिए भेजा गया अमेरिका

सोशल मीडिया चैट्स को MLAT के जरिए US जांच के लिए भेजा गया था, जांच में आया था चैट्स में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी. रिया चक्रवर्ती सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रही हैं और खुद सुशांत सुसाइड केस में गृह मंत्री अमित शाह से जांच की मांग कर चुकी है.

एपी नूपुर प्रसाद ने सीबीआई जांच की मांग की थी

तत्कालीन एसपी नूपुर प्रसाद आईपीएस ने इस मामले में सीबीआई की जांच की मांग की थी. जिसके बाद सीबीआई ने इस मामले में गहनता से जांच की थी. अब सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. जिसमें बताया गया कि सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए किसी ने फोर्स नहीं किया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Case, Sushant Singh Rajput Death Case, Sushant Singh Rajput Suicide Case, CBI Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com