विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2019

अमरनाथ यात्रा शिविर में स्नान करती महिला का वीडियो बना रहा था सिपाही, मामला हुआ दर्ज

जम्मू जिले में अमरनाथ यात्रा शिविर में शुक्रवार को स्नान करती एक महिला का वीडियो बनाने के मामले में एक स्थानीय पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अमरनाथ यात्रा शिविर में स्नान करती महिला का वीडियो बना रहा था सिपाही, मामला हुआ दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो
जम्मू:

जम्मू जिले में अमरनाथ यात्रा शिविर में शुक्रवार को स्नान करती एक महिला का वीडियो बनाने के मामले में एक स्थानीय पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिजर्व पुलिस की 19वीं बटालियन के सिपाही तारिक अहमद के खिलाफ उसके कृत्य के लिए मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटना के संबंध में त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. 

जम्मू कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सूत्र ने कहा कि महिला अमरनाथ यात्रा शिविर में स्नान कर रही थी, उसी दौरान सिपाही अपने मोबाइल कैमरा से वीडियो शूट करने की कोशिश कर रहा था. सूत्र ने कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया. उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.  

Video:अमरनाथ यात्रा के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Yatra, Jammu Kashmir Policemen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com