विजयपुरा जिले के मंगोली कस्बे में स्थित कैनरा बैंक में हुई करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश आखिरकार हो गया है. यह सनसनीखेज वारदात 23 मई 2025 की शाम 7:00 बजे अंजाम दी गई थी. चोरों ने फिल्मी स्टाइल में बैंक की खिड़कियों की ग्रिल काटकर भीतर प्रवेश किया. फिर लॉकर रूम की ग्रिल काटकर, उसे मोड़ते हुए अंदर घुसे. वहां से उन्होंने करीब 58.97 किलो (58,976.94 ग्राम) सोने के गहने, जिसकी अनुमानित कीमत 53.26 करोड़ रुपये है और 5,20,450 रुपये कैश पर हाथ साफ कर दिया. कुल मिलाकर चोरों ने 53.31 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया.
पहचान छुपाने की भी कोशिश
इतना ही नहीं, अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोपी बैंक में लगे CCTV सिस्टम का NVR (Network Video Recorder) भी अपने साथ ले गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए 26 मई 2025 को मंगोली पुलिस थाने में अपराध संख्या 69/2025 के तहत BNS-2023 अधिनियम की धाराओं 331(3), 331(4), और 305(E) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस

विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबरगी के नेतृत्व में 8 विशेष टीमों का गठन किया गया. कई भ्रमित करने वाली रणनीतियों और साक्ष्यों को झूठा साबित करने की कोशिशें की गईं. लेकिन इसके बावजूद पुलिस टीमों ने वैज्ञानिक ढंग से जांच करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. इसमें बैंक के सीनियर मैनेजर का बेटा भी शामिल है.
कौन हैं तीनों आरोपी
विजयकुमार, पिता मोहनराव मिरियाल, उम्र 41 वर्ष, सीनियर मैनेजर, कैनरा बैंक
चंद्रशेखर, पिता कोटिलिंगम नेरेल्ला, उम्र 38 वर्ष, निजी कर्मचारी
सुनील, पिता नरसिंहलू मोका, उम्र 40 वर्ष, ड्राइवर
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई दो कारें, और करीब 10.5 किलो सोने के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग 10.75 करोड़ रुपये, जब्त की गई है. इनमें कुछ सोने को पिघलाकर बनाए गए बिस्किट्स भी शामिल हैं. फिलहाल, बाकी फरार आरोपियों और चोरी के बचे हुए सामान की तलाश जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं