पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज सुल्तानपुर में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) का उद्घाटन किया, जिसके बाद अब वहां IAF के लड़ाकू विमानों का शो जारी है.
पीएम भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के लिए वायुसेना के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस पर सवार होकर पहुंचे. उनका विमान एक्सप्रेसवे पर उतरा.सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया.सीएम ने अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल इस मौके पर पीएम को भेंट किया.राज्य के सीएम योगीआदित्यनाथ ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे, राज्य की इकोनॉमी के लिए 'बैकबोन' साबित होगा. एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि नहीं सोचा था कि विमान से इस एक्सप्रेसवे पर उतरूंगा. ये यूपी के विकास का एक्सप्रेसवे है. ये एक्सप्रेसवे यूपी की शान है. यूपी में जिस तरह राजनीति हुई और जिस तरह की लंबी सरकारें चलीं, उन्होंने यूपी के विकास पर ध्यान नहीं दिया. यहां के लोगों को उन्होंने माफियावाद दिया और जनता को गरीबी के हवाले कर दिया. मुझे खुशी है कि यूपी विकास का नया अध्याय लिख रहा है.
22,500 करोड़ रुपये में रिकॉर्ड वक्त में बना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, जानें 10 बड़ी खासियतें
पीएम मोदी ने कहा कि एक व्यक्ति घर भी बनाता है तो पहले रास्तों की चिंता करता है, मिट्टी की जांच करता है, दूसरे पहलुओं पर विचार करता है, लेकिन यूपी में हमने लंबा दौर, ऐसी सरकारों का देखा है जिन्होंने कनेक्टिविटी की चिंता किए बिना ही औद्योगीकरण के सपने दिखाए. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था, लेकिन आज जितनी पश्चिम की पूछ है, उतनी ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आज यूपी की इस खाई को पाट रहा है, यूपी को आपस में जोड़ रहा है.
LIVE Updates: