बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि कथित धनशोधन मामले में गिरफ्तार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की स्थिति गंभीर है. साथ ही अदालत उनकी जमानत अर्जी पर अगले सप्ताह गुण-दोष के आधार पर सुनवाई करने पर सहमत हो गई. मलिक को 23 फरवरी, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित तौर पर भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े संपत्ति लेनदेन के मामले में धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने पिछले साल चिकित्सा आधार पर जमानत का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था.
न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक ने इस महीने की शुरुआत में मलिक के वकीलों से कहा था कि उन्हें पहले अदालत को इसको लेकर संतुष्ट करना होगा कि मलिक की हालत गंभीर है. इस हफ्ते मलिक के वकील अमित देसाई की संक्षिप्त जिरह के बाद न्यायमूर्ति कार्णिक ने शुक्रवार को माना कि मलिक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति से जूझ रहे हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अदालत ने कहा, ‘‘मैं इसे संज्ञान में ले रहा हूं कि वह गंभीर चिकित्सा स्थिति से पीड़ित है. हम इस मामले की गुण-दोष के आधार पर अगले सप्ताह से सुनवाई करेंगे.''
मलिक के वकील देसाई ने अधिवक्ता कुशाल मोर के साथ दलील दी थी कि मलिक एक साल से अधिक समय से जेल में हैं. उनकी एक किडनी खराब हो गई है और दूसरी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है.
देसाई ने कहा, ‘‘जांच के लिए अदालतों से अनुमति लेने में 2-3 सप्ताह लगते हैं, इस तरह से काम नहीं होना चाहिए.'' उन्होंने पीएमएलए की धारा 45 के तहत अपवाद की ओर इशारा किया जो उन मामलों के लिए है जिसमें आरोपी 16 साल से कम उम्र का है या महिला है या बीमार है.
मई 2022 में, पीएमएलए से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए निर्दिष्ट विशेष अदालत ने उन्हें चिकित्सा आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था, लेकिन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की अनुमति दी थी.
ये भी पढ़ें :
* "मुंबई हमले के आतंकियों वाले मेरे बयान पर पाकिस्तान में भी खूब बजी तालियां": NDTV से बोले जावेद अख्तर
* क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से विवाद के बाद चर्चा में आई सपना गिल और तीन आरोपियों को कोर्ट ने दी जमानत
* यूपी के मथुरा में भी कंझावला जैसी घटना, सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटा गया शव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं