विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2020

ड्रग मामले की जांच में पूछताछ के लिए अभिनेता अर्जुन रामपाल NCB के मुंबई ऑफिस पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को NCB ने समन भेजा था, जिसके बाद शुक्रवार को वो पूछताछ के लिए एजेंसी के ऑफिस पहुंचे. इसके पहले अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी बुधवार और गुरुवार को पूछताछ की गई थी. वहीं, सोमवार को उनके घर पर एजेंसी ने छापेमारी भी की थी.

ड्रग मामले की जांच में पूछताछ के लिए अभिनेता अर्जुन रामपाल NCB के मुंबई ऑफिस पहुंचे
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड से भी दो दिनों तक हो चुकी है पूछताछ.
मुंबई:

बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चल रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की जांच के सिलसिले में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) को एजेंसी ने समन भेजा था, जिसके बाद शुक्रवार को वो पूछताछ के लिए एजेंसी के ऑफिस पहुंचे. इसके पहले अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी बुधवार और गुरुवार को पूछताछ की गई थी. वहीं, सोमवार को उनके घर पर एजेंसी ने छापेमारी भी की थी.

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स (Agisilaos Demetriades) को पहले ही एजेंसी ने गिरफ्तार किया था. दरअसल अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स, जो अफ्रीकन नागरिक है उसकी पहचान बॉलीवुड ड्रग्स सिंडिकेट के  बडे ड्रग्स सप्लायर के रुप मे हुई है. गिरफ्तारी के बाद NCB सूत्रों ने जानकारी दी थी कि अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स के पास से चरस और Alprazolam टैबलेट मिले थे. एगीसलोस को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार करने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे NCB की कस्टडी में भेज दिया था.

अगिसिलाओस का नाम आने के बाद NCB ने पिछले दिनों अर्जुन रामपाल के घर की तलाशी ली थी, तब NCB को वहाँ से कोई ड्रग्स तो नही मिला लेकिन एक ऐसी दवाई के टैबलेट मिले जो NDPS के तहत आती है और उसके लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन जरूरी है. NCB सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन रामपाल ने उसे पेनकिलर के रूप में लेने की बात मानी है पर उसका प्रिस्क्रिप्शन दिखाने में अभी तक नाकाम रहे हैं. आज उसी सम्बंध में उन्हें NCB ने तलब किया है. NCB अर्जुन रामपाल से अगिसिलाओस के ड्रग्स सिंडीकेट से उनके संबंध या जानकारी के संदर्भ में भी पूछताछ करने वाली है.

इस बीच NCB ने अगिसिलाओस से जुड़े एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक से भी 11 नवंबर को लंबी पूछताछ की है. पॉल बर्टल नाम के उस शख्स पर शक है कि वो ड्रग्स का बड़ा कंज्यूमर है.  पॉल के बारे में पता चला है कि वो पेशे से आर्किटेक्ट है और कई नामी कंस्ट्रक्शन कंपनियों से जुड़ा है. उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स वाला एंगल सामने आने के बाद से इस केस में कई बड़े सेलेब्रिटीज़ का नाम आया है. मामले में कई लोगों से पूछताछ होने के बाद अर्जुन रामपाल का नाम भी उछला था. अब तक सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर का नाम भी ड्रग्स कनेक्शन में सामने आ चुका है और उनसे पूछताछ भी हुई है. एक ड्रग्स मामले में विवेक ओबेरॉय के घर की भी तलाशी ली गई थी. यह तलाशी बेंगलुरु पुलिस ने की थी. दरअसल, विवेक के साले आदित्य सेल्वा की तलाश में बेंगलुरु पुलिस मुंबई पहुंची थी. 

Video: ड्रग्स केस में अर्जुन रामपाल की पार्टनर से NCB की पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Rampal NCB, Arjun Rampal Drugs Connection, Arjun Rampal And Gabriella Demetriades
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com