विज्ञापन
This Article is From May 04, 2022

फिल्म धाकड़ में कंगना से भिड़ेंगे अर्जुन रामपाल, जब-जब विलेन के रोल में दिखे एक्टर हीरो पर पड़े भारी

धाकड़ में अर्जुन रामपाल रुद्रवीर के रोल में दिखेंगे, ट्रेलर में उनका खतरनाक लुक दिख रहा है.

फिल्म धाकड़ में कंगना से भिड़ेंगे अर्जुन रामपाल, जब-जब विलेन के रोल में दिखे एक्टर हीरो पर पड़े भारी
धाकड़ में अर्जुन रामपाल का लुक
नई दिल्ली:

अर्जुन रामपाल इन दिनो कामयाबी के शिखर को छू रहे हैं. लंदन फाइल्स में अपनी दमदार परफॉरमेंस से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया. अर्जुन अब फिल्म धाकड़ में डेडली रोल में नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है. अर्जुन एक ऐसे कलाकार हैं जो बखूबी जानते हैं कि खुद को आगे कैसे बढ़ाया जाए  और फैंस वो किस लुक में पसंद आएंगे. अर्जुन ने फिल्मों में कई नेगेटिव रोल किए हैं.  

जहां वे एक डेडली किरदार में हैं, वहीं उनके दमदार लुक ने लोगों का दिल जीता है. ओम शांति ओम में वह मुकेश मेहरा उर्फ माइक की भूमिका में नज़र आये थे,  इस फिल्म में ईविल  और घातक नज़र आये पर फिर भी लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया. Ra.one एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसमे अर्जुन Ra.one के किरदार में नज़र आये थे एक ऐसा किरदार जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए थे. उनके फीज़ीक से लेकर उनके टैटू तक  यह फिल्म उनकी अक्लेम्ड परफॉरमेंस में से एक है. 

वहीं अब धाकड़ में अर्जुन रुद्रवीर के रोल में दिखेंगे, ट्रेलर में उनका खतरनाक लुक दिख रहा है. हाई  ऑक्टेन एक्शन सीन से लेकर क्रॉप्ड  प्लैटिनम सुनहरे बालों तक, शायद ही कोई ऐसा विलेन हो जो खतरनाक लुक में भी इतना स्मार्ट दिखता हो. अर्जुन रामपाल एक ऐसे अभिनेता जो  खतरनाक लुक में भी लोगों का दिल जीत लेते हैं. 

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Rampal, Arjun Rampal Age, Arjun Rampal And Gabriella Demetriades, Arjun Rampal And Girlfriend Gabriella Demetriades Expecting First Child, Arjun Rampal And Gabriella Welcome Baby Boy, Arjun Rampal And Mehr Jessia, Arjun Rampal Movies, Dhakad, Dhaakad Starcast, Dhaakad Release Date, Dhaakad Movie, Dhaakad Kangana Ranaut, Dhaakad First Look, Dhaakad Dangal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com