विज्ञापन

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से की शादी, सात साल से कर रहे थे डेट

अर्जुन रामपाल एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से शुक्रवार को गोवा में शादी कर ली.

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से की शादी, सात साल से कर रहे थे डेट
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से की शादी, सात साल से कर रहे थे डेट
NDTV

अर्जुन रामपाल एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से शुक्रवार को गोवा में शादी कर ली. दोनों ने नॉर्थ गोवा के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी को रजिस्टर करवाया. इस शादी में करीबी दोस्त मौजूद थे. गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत यह शादी दर्ज हुई. अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की अनुसार सब-रजिस्ट्रार सूरज वेर्णेकर ने बताया कि गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीका की नागरिक हैं और अर्जुन के साथ पणजी के पास सुक्कोरो गांव में रहती हैं. 

कैजुअल कपड़ों में की शादी

खबरों की मानें तो दोनों कैजुअल कपड़ों में करीब शाम 4 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे. स्थानीय कानून के मुताबिक शादी के लिए 15 दिन का नोटिस पीरियड जरूरी होता है, लेकिन कोर्ट की अनुमति से यह समय कम करवा लिया गया. शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद मिलेगा. गौरतलब है कि अर्जुन और गैब्रिएला साल 2018 से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. शादी से पहले उनके दो बेटे हैं - आरिक (जन्म 2019) और आराव (जन्म 2023). गैब्रिएला मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं. 

एक्टर की पिछली शादी

इससे पहले अर्जुन ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में अपनी सगाई का जिक्र किया था. पॉडकास्ट के ट्रेलर में गैब्रिएला ने प्यार के बारे में बात की और अर्जुन ने कहा कि वे एंगेज्ड हैं. रिया हैरान रह गईं. इससे पहले अर्जुन रामपाल ने सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी. 1998 में उनकी शादी हुई थी और दो बेटियां महिका और मायरा हैं. 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, जो आपसी सहमति पर आधारित था. 2019 में तलाक हो गया. अर्जुन का कहना है कि वे बेटियों की परवरिश अच्छे से करते हैं.

ये भी पढ़ें: Netflix पर 7 महीने से हर नई फिल्म और शोज को टक्कर दे रही है 7 एपिसोड की ये वेब सीरीज, IMDb रेटिंग 7.1 रेटिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Rampal, Gabriella Demetriades, Arjun Rampal And Gabriella Demetriades, Gabriella Demetriades Arjun Rampal, Gabriella Demetriades Boyfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com