दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को लोगों को चिलचिलाती हुई भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ने से पावर ग्रिड पर भी दबाव काफी बढ़ गया तथा बाहरी इलाकों में काम करने वाले मजदूरों, बेघर लोगों और जानवरों को भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में दिल्ली में बिजली की मांग अपराह्न साढ़े तीन बजे के आसपास बढ़कर 6,532 मेगावाट हो गई, जो इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक मांग है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछली गर्मियों में 7,695 मेगावाट की बिजली की अधिकतम मांग दर्ज की गई थी और इस साल यह 8,100 मेगावाट तक पहुंच सकती है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि बुधवार से बारिश से कुछ राहत मिलने से पहले इसी तरह की स्थिति जारी रहेगी.
दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक और इस वर्ष अब तक का अधिकतम तापमान है.
नजफगढ़ में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया. वहीं, नरेला (45.3 डिग्री सेल्सियस), पीतमपुरा (45.8 डिग्री सेल्सियस) और पूसा (45.8 डिग्री सेल्सियस) में भी लू की स्थिति रही.
आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इसके परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार तक अधिकतम तापमान कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस नीचे आ जाएगा.
इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने मई में उत्तर-पश्चिमी भारत में सामान्य से कम अधिकतम तापमान और लू की स्थिति के कम दिनों का अनुमान जताया था. आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में थोड़ी देरी का अनुमान जताया है और इस दौरान लंबे समय तक अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें :
* हिमाचल प्रदेश : मौसम विभाग ने दस जिलों के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट'
* दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर, कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री के पार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
* देश के कई हिस्सों में हीट वेव के हालात, जल्द ही बारिश होने के भी आसार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं