विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2019

कांग्रेस के सियासी दांव पर संबित पात्रा का हमला: राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री, राहुल गांधी की नाकामी है

Priyanka Gandhi Vadra appointed Congress General Secretary for East UP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रियंका गांधी के रूप में सियासी दांव पर भाजपा ने तंज कसा है.

कांग्रेस के सियासी दांव पर संबित पात्रा का हमला: राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री, राहुल गांधी की नाकामी है
प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर संबित पात्रा ने राहुल को बताया फेल
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के रूप में सियासी दांव पर भाजपा ने तंज कसा है. प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि इस फैसले से कांग्रेस यह स्वीकार करती है कि राहुल गांधी फेल साबित हुए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को यूपी में पार्टी महासचिव बनाए जाने पर बीजेपी की ओर से संबित पात्रा ने कहा कि आज फिर साबित हो गउन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फैसले से सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी की नाकामी को मान लिया गया है. या कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है.

ब्लॉग: क्या प्रियंका गांधी तुरुप का पत्ता साबित होंगी?

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर समाचार एजेंसी एएनआई से संबित पात्रा ने कहा कि इसकी उम्मीद थी क्योंकि कांग्रेस वंशवाद को बढ़ावा देती है. उन्होंने कहा कि वे परिवार को पार्टी मानते हैं जबकि भाजपा पार्टी को परिवार के रूप में मानती है. कांग्रेस ने स्वीकार किया है कि राहुल गांधी जी असफल रहे हैं.  बता दें कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है और लोकसभा चुनाव में उनका अहम रोल हो सकता है. 

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने पर बोले राहुल गांधी- उन्हें मिशन पर भेजा है, हमारे फैसले से BJP घबराई

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद संबित पात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन से हर राज्य से नकारे जाने के बाद आखिर में कांग्रेस ने अब प्रियंका गांधी पर दाव खेला है. प्रियंका कांग्रेस के लिए बैसाखी की तरह है. न्यू इंडिया में यह सवाल पूछा जा रहा है कि नेहरू जी के बाद इंदिरा जी फिर राजीव से फिर सोनिया जी फिर राहुल जी और अब प्रियंका जी. बीजेपी में पार्टी ही परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है. यही फर्क है हमारे बीच. 

सपा-बसपा हमारी दुश्मन नहीं, जरूरत होगी तो अखिलेश-मायावती को सहयोग करने को तैयार: राहुल गांधी

संबित पात्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी को सिर्फ एक परिवार के सभी लोग मिलकर चलाते हैं. बता दें कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी एक ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि जीवन के हर मोड़ पर वह साथ देंगे. 

कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है, उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है. वे फरवरी के पहले सप्ताह से जिम्मेदारी संभालेंगी. इसके अलावा कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को तुरंत प्रभाव से महासचिव नियुक्त करके पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है. कांग्रेस ने इसका ऐलान बुधवार को किया है.

प्रियंका गांधी बनीं कांग्रेस की महासचिव, रॉबर्ट वाड्रा बोले- जीवन के हर मोड़ पर साथ रहूंगा, पढ़ें और किसने क्या कहा

दरअसल, कांग्रेस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि प्रिंयका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह से अपना कार्यभार संभालेंगी. प्रियंका गांधी अब तक चुनावों के दौरान खुद को रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों तक सीमित रखती आई हैं. इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी सोनिया और राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में भी शामिल रही हैं. 

VIDEO- प्रियंका गांधी कांग्रेस की बनीं महासचिव

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambit Patra, Priyanka Gandhi Vadra, Priyanka Gandhi Vadra Appointed Congress General Secretary, Priyanka Gandhi Vadra Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com