पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी नेता और विधायक सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या हुई है. इस हमले में उनकी मौत हो गई. वहीं उनके सुरक्षा कर्मी PS को भी गोली लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुवेंदु अधिकारी भी मध्यमग्राम के अस्पताल पहुंचे हैं. सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को चुनाव हराया था. बंगाल के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में भी उनका नाम सबसे आगे चल रहा है.
हमलावरों ने की दो राउंड फायरिंग
जानकारी के अनुसार, हमले के वक्त सुवेंदु के PS चंद्रनाथ रथ गाड़ी में सवार थे. यह हमला मध्यमग्राम इलाके में हुई. हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी. हमले के वक्त सुवेंदु अधिकारी गाड़ी में मौजूद नहीं थे. हमले के पास चंद्रनाथ को अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | Visuals of the car in which BJP Leader Suvendu Adhikari's PA Chandra was shot dead near Madhyagram https://t.co/0kAKzKZ5yW pic.twitter.com/kxVqCiky05
— ANI (@ANI) May 6, 2026
बाइक सवार हमलावर कर रहे थे पीछा
सुवेंदु के पीएम चंद्रनाथ मध्यमग्राम इलाके में एक बिरयानी की दुकान पर रुके थे. इस दौरान उनकी गाड़ी का बाइक सवार पीछा कर रहे थे. जब गाड़ी रुकी तो बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में मौके पर ही चंद्रनाथ की मौत हो गई. उन्हें सुवेंदु का राइट हैंड माना जाता था. चंद्रनाथ के सिर और गर्दन में गोली लगी थी.

सुवेंदु के PS को भी लगी गोली, चल रहा इलाज
इस हमले के दौरान सुवेंदु के स्टाफ के एक अन्य साथी बुद्धदेव भी मौजूद थे. हमले में उन्हें भी गोली लगी है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. बुद्धदेव सुवेंदु के सुरक्षा अधिकारी यानी पीएस थे.
#WATCH | Visuals from the hospital where BJP Leader Suvendu Adhikari's PA Chandra was taken after he was shot and succumbed to the injuries near Madhyagram in West Bengal https://t.co/0kAKzKZ5yW pic.twitter.com/Tdf0WCyw4f
— ANI (@ANI) May 6, 2026
सुवेंदु के स्टाफ पर क्यों किया टारगेट? भाई ने बताया
इस घटना पर सुवेंदु के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने NDTV से बात करते हुए कहा कि हमने मुख्य चुनाव अधिकारी से बात की है. हमने उनसे सुरक्षा की मांग की है. हम भारत सरकार से सभी विधायकों की सुरक्षा की मांग कर रहे है. लोकल पुलिस पर भरोसा नहीं है. मैं भारत सरकार से विनती करूंगा सभी विधायकों को सुरक्षा मिले. भवानीपुर में चंद्रनाथ और बुद्धदेव ने काफी मेहनत की थी. इसलिए ही उन्हें निशाना बनाया गया. दिव्येुंदु ने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य में शांति बनाए रखें. हम इस हमले में CBI जांच की मांग कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी कोलकाता ऑफिस से मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं. ममता बनर्जी ने इस्तीफा नहीं दिया है.वो चाह रही हैं कि बंगाल को इस्लामिक स्टेट बनया जाए. इस हमले के पीछे TMC ही है. ये सब ममता बनर्जी के इशारे पर ही हो रहा है.
यह भी पढ़ें: सभी जीते हुए MLA को मिले सुरक्षा, CBI करे पूरे मामले की जांच: NDTV से बोले सुवेंदु अधिकारी के भाई
ममता और अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी होनी चाहिए, BJP विधायक की मांग
बीजेपी विधायक कौस्तव बागची ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. खासकर भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने जिस तरह उन्हें करारी हार दी उससे वो बौखलाई हुई हैं. चंद्रनाथ और बुद्धदेव का इस जीत में अहम रोल था. मैं मांग करता हूं कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इस हमले में टीएमसी का ही हाथ है.
बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. लेकिन सुवेंदु अधिकारी के करीबी उनके पीए पर हमले के बाद सियासत और ज्यादा गर्म हो सकती है.
यह भी पढ़ें: बिरयानी खाने रुके चंद्रनाथ, पीछा कर रहे हमलवारों ने मारी गोली... सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का था फुलप्रूफ प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं