विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2022

बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादसे में 9 की मौत, 37 जख्मी, अस्पताल में घायलों से मिले रेल मंत्री; 10 बड़ी बातें

बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी कस्बे के पास गुरुवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. 

बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादसे में 9 की मौत, 37 जख्मी, अस्पताल में घायलों से मिले रेल मंत्री; 10 बड़ी बातें
बंगाल में ट्रेन हादसे में 9 की मौत, जांच शुरू
मयनागुड़ी:
  1. बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी कस्बे के पास गुरुवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. 
  2. नॉर्थ ईस्ट फ्रांटियर रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुनीत कौर ने एनडीटीवी को बताया कि बीकानेर से गुवाहाटी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में फंसे लोगों को आधी रात तक डिब्बों से बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने कहा कि अब ट्रैक को क्लियर और बहाल किया जा रहा है. 
  3. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटनास्थल पर आज सुबह पहुंचे. वैष्णव ने जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के दुर्घटनास्थल का दौरा किया. अश्विनी वैष्णव ने एएनआई से कहा, "ये बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. जांच शुरू कर दी गई है. प्रधानमंत्री लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं."
  4. केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा, "रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और मैंने ट्रैक साइट व लोकोमोटिव का निरीक्षण किया. प्रारंभिक रूप से पता चल रहा है कि लोकोमोटिव के एक उपकरण में दिक्कत आई, ये दिक्कत क्यों आई ये उसे खोलने के बाद पता चलेगा."
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटना पर संवेदना जताई. प्रधानमंत्री ने कहा, ''रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और पश्चिम बंगाल में हुई ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''
  6. भारतीय रेलवे ने मृतकों लिये 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों के लिए 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है.
  7. यह हादसा गुरुवार शाम करीब पांच बजे हुआ.  आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त एक डिब्बा टक्कर के कारण दूसरे डिब्बे के ऊपर चढ़ गया, जबकि कुछ डिब्बे ढलान से उतरकर पलट गए. रेलवे अधिकारियों के अनुसार छह डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं.
  8. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग पीड़ितों की मदद के लिए पहुंच गए. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की. 
  9. ‘तेज आवाज के बाद एक जोरदार झटका लगा, मैं अपनी सीट से नीचे गिरा और फिर सब कुछ खत्म हो गया.'' पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को हुई ट्रेन दुर्घटना में जीवित बचे एक यात्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए यह बात कही.
  10. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bikaner-Guwahati Express Derail, Bengal Train Accident, Train Derailed, Bikaner-Guwahati Express, बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस, ट्रेन पटरी से उतरी, पश्चिम बंगाल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com