विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर खोल दिया शादी का फर्जी कार्ड और एक झटके में चले गए 5 लाख, बेंगलुरु के बिजनेसमैन से साइबर धोखा

Bengaluru Cyber Fraud: पीड़ित ने कथित तौर पर APK फाइल डाउनलोड कर ली, जिसके बाद ठगों को उसके फोन का एक्सेस पाकर कई ट्रांजेक्शन कर 5 लाख खाते से निकाल लिए.

व्हाट्सऐप पर खोल दिया शादी का फर्जी कार्ड और एक झटके में चले गए 5 लाख, बेंगलुरु के बिजनेसमैन से साइबर धोखा
bengaluru cyber fraud
  • बेंगलुरु के एक व्यवसायी को व्हाट्सऐप पर भेजे गए फर्जी शादी के निमंत्रण कार्ड ने साइबर ठगी का शिकार बनाया
  • कार्ड के साथ भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करते ही व्यवसायी के फोन की गोपनीय जानकारी ठगों के हाथ लग गई
  • ठगों ने 16 अप्रैल 2026 को सुबह के 10 मिनट के अंदर व्यवसायी के खाते से पांच लाख से अधिक रुपये निकाल लिए
बेंगलुरु:

बेंगलुरु के एक व्यवसायी को अपने फोन पर आया एक शादी का कार्ड खोलना महंगा पड़ गया. बिजनेसमैन इस फर्जी कार्ड के पीछे साइबर ठगों की चाल को नहीं समझ पाया और 5 लाख गंवा बैठा. कार्ड एक APK फाइल अटैचमेंट के रूप में भेजा गया था. कार्ड भी ऐसा था मानो सच का निमंत्रण मिला हो.

एक मैसेज और हो गई चूक, गंवा बैठे 5 लाख 

व्यवसायी को व्हाट्सऐप पर फर्जी शादी के निमंत्रण पत्र में लिखा था कि हम आपको अपनी शादी में आमंत्रित कर रहे हैं.कृपया समारोह की पूरी जानकारी के लिए अटैचमेंट डाउनलोड करें. आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद हमें बेहद खुशी देंगे.जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह का मैसेज और APK फाइल शहर के कई मोबाइल यूजर्स को भेजी गई, जो एक बड़े साइबर फ्रॉड अभियान का हिस्सा हो सकता है.

10 मिनट के बीच कई ट्रांजेक्शन और खाता खाली

पीड़ित ने कथित तौर पर APK फाइल डाउनलोड कर ली, जिसके बाद ठगों को उसके फोन में मौजूद गोपनीय जानकारी तक अनधिकृत पहुंच मिल गई.इसके बाद 16 अप्रैल 2026 की सुबह 4:45 से 4:54 बजे के बीच, आरोपी ने कई UPI ट्रांजैक्शनों के जरिए कुल 5,00,440 रुपये निकाल लिए. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
 

यह भी पढ़ें- विकसित भारत के लिए समाज की भागीदारी जरूरी... ‘आर्ट ऑफ लिविंग' के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyber Fraud, Marriage Card Cyber Fraud, Fake Marriage Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com