बेरूत में असुरक्षित तरीके से स्टोर किए गए अमोनियम नाइट्रेट से हुए धमाके में 135 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग घायल हुए, इस हादसे ने भारत में भी स्टोर किए गए विस्फोटक कैमिकल को लेकर चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहर, कस्टम विभाग के अंडर में वर्षों से स्टोर किए गए लगभग 700 टन विस्फोटक रसायन के बारे में गंभीर चिंता जताई जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि यह बड़ी खेप, भारत की आतिशबाजी की राजधानी शिवकाशी में एक ग्रुप को भेजी जानी थी, इसे 2015 में चेन्नई बंदरगाह पर जब्त कर लिया गया था और तब से यह वहीं पड़ी है. जबकि चेन्नई बंदरगाह के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है कि विस्फोटकों का ढेर बंदरगाह में जमा है. जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "लगभग 36 कंटेनर, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 20 टन अमोनियम नाइट्रेट है, इसे काफी समय पहले स्थानांतरित कर दिया गया है और अब वे सीमा शुल्क विभाग के नियंत्रण में हैं. "
कस्टम डिपार्टमेंट एक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने NDTV को बताया, "हमारे पास सत्व कंटेनर डिपो में 690 टन अमोनियम
नाइट्रेट है. हम उसे निपटाने के लिए काम कर रहे हैं, और जल्द ही सभी विवरण देंगे."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें- Beirut Blast: दो धमाकों ने बदल दिया बेरूत का चेहरा, 'Before and After' तस्वीरों में दिखा तबाही का मंज़र
घातक बेरूत त्रासदी का हवाला देते हुए, सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के सहयोगी और पीएमके प्रमुख डॉ रामदास ने विस्फोटक रसायन के सुरक्षित निपटान और अन्य उत्पादों को बनाने में इसके सुरक्षित उपयोग की मांग की. रामदास ने ट्वीट किया, "चेन्नई वेयरहाउस में अमोनियम नाइट्रेट के कारण एक समान विस्फोट होने का खतरा है. इसे रोकने के लिए, चेन्नई वेयरहाउस में अमोनियम नाइट्रेट गोला बारूद को सुरक्षित रूप से निपटाया जाना चाहिए और खाद बनाने जैसे अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाना चाहिए!"
लेबनान की राजधानी के बड़े हिस्से को तबाह करने वाले बेरूत बंदरगाह के गोदाम में लगभग 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट रखा गया था. शुरुआती जांच में बेरूत बंदरगाह पर विस्फोट के लिए लापरवाही का आरोप लगाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं