विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2020

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को मिला राम मंदिर भूमि पूजन का पहला न्योता तो कही ये बात

अयोध्या भूमि विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकारों में से एक रहे इक़बाल अंसारी को समारोह में शामिल होने के लिए पहला निमंत्रण पत्र भेजा गया है.

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को मिला राम मंदिर भूमि पूजन का पहला न्योता तो कही ये बात
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इक़बाल अंसारी को मिला पहला निमंत्रण पत्र.
अयोध्या:

पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Construction) शुरू होने से पहले होने वाले भूमि पूजन समारोह (Bhumi Pujan) के लिए सबसे पहला न्योता बहुत ही खास व्यक्ति को भेजा गया है. अयोध्या भूमि विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकारों में से एक रहे इक़बाल अंसारी (Iqbal Ansari) को समारोह में शामिल होने के लिए पहला निमंत्रण पत्र भेजा गया है. इसपर अंसारी का कहना है कि 'यह भगवान राम की इच्छा थी.'

इक़बाल अंसारी ने ANI से बातचीत में कहा, 'मेरा मानना है कि यह भगवान राम की इच्छा थी कि मुझे पहला निमंत्रण मिले. मैं इसे स्वीकार करता हूं. अयोध्या में हिंदू और मुस्लिम पारस्परिक सौहार्द में रहते हैं. मंदिर की जमीन की पूजा हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में आ रहे हैं.'

यह भी पढ़ें: सज गया राम का धाम : PM मोदी भूमिपूजन से पहले जाएंगे हनुमानगढ़ी, पुजारी ने बताई वजह

अंसारी ने कहा, 'जब मंदिर बन जाएगा, अयोध्या के भाग्य बदल जाएंगे. अयोध्या और सुंदर हो जाएगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, क्योंकि भविष्य में इस मंदिर को तीर्थ की तरह लोग देखने आएंगे.' उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या के लोग गंगा-जमुनी तहजीब के साथ रहते हैं और लोगों के बीच कोई दुर्भावना नहीं है. 

अंसारी ने कहा, 'दुनिया उम्मीद पर कायम है. मैंने पहले भी कहा था कि अगर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम होता है और वो मुझे बुलाते हैं तो मैं जरूर जाऊंगा. अयोध्या में हर धर्म-पंथ के देवी-देवता हैं. यह संतों की भूमि है और हम खुश हैं कि राम मंदिर बन रहा है.'

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए सौ पवित्र नदियों का जल, 2000 स्थानों की मिट्टी अयोध्या पहुंची : चंपत राय

बता दें कि जानकारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को राम जन्मभूमि स्थल पर होने वाले भूमि पूजन समारोह में शिलान्यास करने जाएंगे. यहां पीएम की ओर से नींव की ईंट रखे जाने के बाद से राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा. जानकारी है कि इस समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कई कैबिनेट मंत्रियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत हिस्सा लेंगे. 

Video: राम मंदिर भूमि पूजन के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Ayodhya, Ayodhya Bhumi Pujan, Litigant Iqbal Ansari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com