विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2023

पुलिस ने अतीक गिरोह के इनामी शूटर असद कालिया को किया गिरफ्तार

असद कालिया को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का दाहिना हाथ माना जाता है. उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को शाइस्ता तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है.

पुलिस ने अतीक गिरोह के इनामी शूटर असद कालिया को किया गिरफ्तार
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई.
प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद गिरोह के 50,000 रुपये के इनामी शूटर असद कालिया को बुधवार को गिरफ्तार किया. पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बुधवार को 50,000 रुपये के इनामी बदमाश असद कालिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके अनुसार, कालिया के पास से एक देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक, असद कालिया के खिलाफ करेली थाना में मुकदमा हत्या का प्रयास सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज है. पुलिस ने बताया कि वह वांछित था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, असद कालिया को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का दाहिना हाथ माना जाता है. उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को शाइस्ता तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atiq Ahmed Killed, Atiq Ahmed And Asad, Atiq Ahmed And Ashraf Shot Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com