पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले करीब 45% फीसदी उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. चुनाव सुधार हिमायती समूह, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई. ADR ने गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी 690 प्रत्याशियों के हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है. इन 690 उम्मीदवारों में से 219 (32 फीसदी) जीतने वाले उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. इसमें कहा गया है कि 87 फीसदी या 598 जीतने वाले उम्मीदवार करोड़पति है और इनकी विजेता उम्मीदवार की औसत संपत्ति 8.7 करोड़ रुपये है.
गोवा में 40 फीसदी जीतने वाले उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक केस घोषित किए हैं जबकि 33 फीसदी के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले हैं. यूपी में 51 फीसदी जीतने वाले जीतने वाले उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक केस घोषित किए हैं जबकि 39 फीसदी के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले हैं. पंजाब में यह प्रतिशत क्रमश: 50 (आपराधिक केस) और 23 (गंभीर अपराधिक केस) है. उत्तराखंड में 27 फीसदी जीतने वाले उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक केस घोषित किए हैं जबकि 14 फीसदी के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले हैं. इसी तरह मणिपुर में 23 फीसदी जीतने वाले उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक केस घोषित किए हैं जबकि 18 फीसदी के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जीतने वाले 33 उम्मीदवारों (इसमें 29 यूपी के हैं) ने अपने खिलाफ हत्या के प्रयास (attempt to murder)के केस होने की जानकारी दी है जबकि 12 (इसमें से यूपी के छह) ने महिलाओं के खिलाफ अपराध (crime against women)के मामले घोषित किए हैं. छह विजयी उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में हत्या से जुड़े मामलों की घोषणा की है. जीतने वाले जिन 312 उम्मीदवारों ने अपने आपराधिक केस घोषित किए हैं, उनमें बीजेपी के 134, समाजवादी पार्टी के 71, आम आदमी पार्टी के 52, कांग्रेस के 24 और राष्ट्रीय लोकदल के 7 उम्मीदवार शामिल हैं.
- ये भी पढ़ें -
* होली की रौनक : UP के बाज़ारों में छाया 'PM मोदी मास्क', धड़ल्ले से हो रही बिक्री
* PM नरेंद्र मोदी में है 'जबरदस्त जोश', उनकी वजह से UP चुनाव जीती BJP : शशि थरूर
* "Delhi: गलत जगह खड़ी गाड़ी को लेकर आपस में भिड़े पुलिसवाले
पीएम मोदी का लोकसभा में जोरदार स्वागत, भाजपा सांसदों ने मोदी-मोदी के लगाए नारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं