गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी (Gujarat MLA Jignesh Mevani) को असम पुलिस (Assam Police) ने कल देर रात गुजरात के पालनपुर के सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया. उन्हें कल रात अहमदाबाद ले जाया गया था और आज उन्हें असम ले जाया जाएगा. मेवानी ने सितंबर 2021 में कांग्रेस को समर्थन दिया था. दलित नेता और राजनीतिक दल राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक मेवानी की गिरफ्तारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. हालांकि उनके ट्विटर अकाउंट से पता चलता है कि अधिकारियों के कहने के बाद उनके द्वारा किए गए कुछ हालिया ट्वीट्स को रोक दिया गया है.
मेवानी के सहयोगियों का कहना है कि उन्हें अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई है.
WHO चीफ ने गुजराती में कहा, 'केम छो...' पीएम मोदी ने ताली बजाकर किया स्वागत; देखें VIDEO
मेवानी को गिरफ्तार करने वाली असम पुलिस ने आज उन्हें ट्रेन से अहमदाबाद से गुवाहाटी ले जाने की योजना बनाई है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
जिग्नेश मेवानी गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं और गुजरात के वडगाम से विधायक हैं. वह एक वकील, कार्यकर्ता और पूर्व पत्रकार हैं.
उन्होंने विधानसभा का चुनाव निर्दलीय जीतने के बाद कांग्रेस को समर्थन दिया था. उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ता और जेएनयू के पूर्व छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जहां कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे, वहीं मेवानी ने गांधी को अपना समर्थन दिया था.
'गुजरात आज सफलता के जिस ऊंचाई पर है...' : बनास डेयरी के लोकर्पण पर बोले PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं